WhatsApp स्टोरेज की टेंशन हुई खत्म, जाने ये ट्रिक आएगी काम

आजकल WhatsApp हमारी जिंदगी का बेहद ही ख़ास हिस्सा बन गया है. दोस्तों, घरवालों और ऑफिस के सभी काम के लिए इसका प्रयोग किया

आजकल WhatsApp हमारी जिंदगी का बेहद ही ख़ास हिस्सा बन गया है. दोस्तों, घरवालों और ऑफिस के सभी काम के लिए इसका प्रयोग किया जाता है. पर WhatsApp पर बार बार फाइल्स, फोटो, वीडियो और मैसेज आने से फोन का स्टोरेज काफी जल्दी भरता है. स्टोरेज फुल हो जाने पर न तो केवल फोन की स्पीड कम होती है, बल्कि नई फाइल्स डाउनलोड होने में भी काफी दिक्कत आती है. यदि आप भी WhatsApp स्टोरेज की दिक्कत से काफी परेशान हैं, तो यहां कुछ आसान ट्रिक्स हैं जो आपकी मदद करेंगी.

Manage Storage फीचर का इस्तेमाल करें
WhatsApp में एक इनबिल्ट फीचर है, जिसका नाम है “Manage Storage”. इसे आप Settings > Storage and Data > Manage Storage में जाकर एक्सेस कर पाएंगे. यहां आपको बड़े साइज की फाइल्स तथा बार-बार फॉरवर्ड करने पर मैसेज मिल जाएंगे. आप इन्हें चाहे डिलीट कर सकते हैं, जिससे स्टोरेज उसी वक्त खाली हो जाएगी.

ऑटो-डाउनलोड बंद करें
WhatsApp पर मीडिया फाइल्स ऑटोमैटिकली डाउनलोड करती हैं, जो जल्दी स्टोरेज भरती हैं. इसे बंद करने के लिए आपको Settings > Storage and Data > Media Auto-Download में जाकर सभी ऑप्शंस को “No Media” पर सेट करना है. अब फाइल्स तभी डाउनलोड होंगी जब आप खुद करेंगे .

ग्रुप्स के मीडिया को अलग से सेव करें
ग्रुप्स में शेयर होने वाले सभी फोटो और वीडियो हमेशा स्टोरेज भरने की वजह होती हैं. आप ग्रुप्स के लिए मीडिया सेव ऑप्शन को डिसेबल भी कर सकते हैं. जिसके लिए आपको ग्रुप चैट खोल कर, ऊपर तीन डॉट्स पर क्लिक करें, और “Media Visibility” को “No” पर सेट करें.

क्लाउड बैकअप का प्रयोग करें
जरूरी फाइल्स और फोटो को क्लाउड पर आप सेव करें. जिससे आप उन्हें डिलीट करके फोन में जगह बना लेंगे.

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!