क्या आपके वाहन का चालान तो नहीं हुआ, घर बैठे ऐसे पता लगाइए

चलिए आज जान लीजिए की कैसे आप चेक कर सकते है कि क्या आपके वाहन पर कोई चालान तो नहीं। यह भी जान लेते है कि कैसे आप ऑनलाइन चालान भर सकते है।

सड़क पर कार या बाइक चलाने वालों से कभी न कभी यातायात नियमों का उल्लंघन हो जाता है। ऐसे में कभी तो चालान का पता चल जाता है। लेकिन कभी-कभी चालान की जानकारी नहीं मिलती।

इसी कारण आप चालान भर नहीं पाते। जिसके बाद कई मुसीबतों का सामना करना पड़ता है। चलिए आज जान लीजिए की कैसे आप चेक कर सकते है कि क्या आपके वाहन पर कोई चालान तो नहीं। साथ ही साथ यह भी जान लेते है कि कैसे आप ऑनलाइन चालान भर सकते है।

बता दें कि सबसे पहले आपको echallan.parivahan.gov.in वेबसाइट पर जाना होगा। आप यह वेबसाइट अपने मोबाइल, लैपटॉप, या कंप्यूटर पर खोल सकते है।

जिसके बाद आपको सबसे पहले दिए हुए ऑप्शन “चेक चालान स्टेटस” पर क्लिक करना होगा। क्लिक करने के बाद आपको तीन ऑप्शन मिलेंगे। चालान नंबर, व्हीकल नंबर और DL नंबर। आपको व्हीकल नंबर पर क्लिक करना होगा।

व्हीकल नंबर पर क्लिक करने के बाद आपको अपनी वाहन का नंबर डालना होगा। साथ ही कैप्चा कोड डालके, गेट डिटेल्स पर क्लिक करो। इससे आपको अपने वाहन पर चालान की सारी डीटेल्स मिल जाएगी।

अगर आपको वेबसाइट पर चालान की डीटेल्स मिले तो आप इसे ऑनलाइन भी भर सकते है। इसके लिए आपको नीचे दिए गए ऑप्शन PAY NOW पर क्लिक करना होगा। अब मोबाइल नंबर डाल के OTP से वेरीफाई करना होगा। जिसके बाद आप अपने मनपसद पेमेंट गेटवे का ऑप्शन चुनकर पेमेंट कर सकते है।Madhavgarh Farms

ये भी पढ़े: काम की बात: जानें क्या पैन कार्ड के जरिए आपके साथ FRAUD तो नहीं हो रहा?

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!