RBI के आदेश के बाद Paytm और Paytm bank की कौन-सी सर्विसेस मिलेंगी.

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने दो दिन पहले पेटीएम के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। आरबीआई ने पेटीएम पेमेंट बैंक के संचालन पर रोक लगा दी है। इसके बाद पेटीएम यूजर्स के मन में कई तरह के सवाल पैदा हो रहे हैं। लोगों को ऐसा लग रहा कि कार्रवाई पेटीएम पर की गई है।

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने दो दिन पहले पेटीएम के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। आरबीआई ने पेटीएम पेमेंट बैंक के संचालन पर रोक लगा दी है। इसके बाद पेटीएम यूजर्स के मन में कई तरह के सवाल पैदा हो रहे हैं। लोगों को ऐसा लग रहा कि कार्रवाई पेटीएम पर की गई है। जल्द पेटीएम की सर्विसेस बंद हो जाएगी, लेकिन, ऐसा नहीं है। आरबीआई ने पेटीएम पेमेंट बैंक पर कार्रवाई की है।

आरबीआई ने क्या ऑर्डर दिया है
31 जनवरी 2024 को न्यूज़ आई थी कि भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने Paytm पेमेंट्स बैंक लिमिटेड ( PPBL) को किसी भी ग्राहक खाते, प्रीपेड मोड, वॉलेट और फास्टैग में 29 फरवरी 2024 के बाद दर्ज या टॉप-अप स्वीकार नहीं करने का बुधवार को निर्देश दिया था. इस न्यूज़ के बाद कल 1 फरवरी को Paytm के शेयर जबरदस्त टूटे और इनमें 20 फीसदी तक की गिरावट देखी गई.

Paytm बैंक की कौन-सी सर्विसेस नहीं मिलेंगी
अगर आपका Paytm पेमेंट बैंक में अकाउंट है, तो 29 फरवरी के बाद आप उसे उपयोग नहीं कर पाएंगे. अगर, केंद्रीय बैंक ने 15 मार्च तक का यूजर को समय दिया है. इसमे यूजर 15 मार्च तक अपने अकाउंट से पूरा पैसा निकाल सकते हैं. वहीं आप पेटीएम पेमेंट बैंक का वॉलेट इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे।

कौन-सी सर्विसेस मिलती रहेंगी?
अब सवाल यहां आता है कि आप क्या-क्या इस्तेमाल कर सकते हैं. अगर आप सिर्फ Paytm App को UPI ऐप की तरह इस्तेमाल करते हैं, तो आप पर कोई असर नहीं पड़ेगा. आप इसके जरिए कहीं पर भी आसानी से पेमेंट कर सकते है. इसके अलावा आप रिचार्ज भी कर सकेंगे.जी हां, इन सब के लिए आपको अपने बैंक अकाउंट का यूज करना होगा.

29 फरवरी के बाद आप इस पेमेंट बैंक के द्वारा कोई ट्रांजेक्शन नहीं कर पाएंगे. जबकि, केंद्रीय बैंक ने PPBL के यूजर्स को मौजूदा डिपॉजिट निकालने या फिर यूज करने का अवसर दिया है.

Accherishtey

ये भी पढ़े: मेट्रो यात्रियों के लिए खुशखबरी! अब लाइन चेंज करने के लिए नहीं चलना पड़ेगा अधिक

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!