मोटोरोला के इन दो फोन के संग, गिरगिट की तरह बदले नए रंग
Motorola Edge 40 मीडियाटेक डाइमेंशन 8020 प्रोसेसर दिया गया है, जबकि Moto G32 एंट्री-लेवल फ़ोन हैं, इसमें स्नैपड्रैगन 680 प्रोसेसर मिलता है।

भारत में अब Motorola Edge 40 एक नया कलर ऑप्शन में मिल रहा है। यह स्मार्टफोन मई महीने में तीन कलर ऑप्शन एक्लिप्स ब्लैक, लूनर ब्लू और नेबुला ग्रीन के साथ आया था। साथ ही, Moto G32 को भी दो नए कलर ऑप्शन में मिल रहे हैं। ये नए कलर वेरिएंट मिनरल ग्रे और सैटिन सिल्वर रंग विकल्पों के साथ होंगे जो मार्च में फोन के लॉन्च होने के बाद से ही उपलब्ध हैं।
इनमें Motorola Edge 40 मीडियाटेक डाइमेंशन 8020 प्रोसेसर दिया गया है, जबकि Moto G32 एंट्री-लेवल फ़ोन हैं, इसमें स्नैपड्रैगन 680 प्रोसेसर मिलता है।
Motorola Edge 40 और Moto G32 की भारत में कीमत
वीवा मैजेंटा कलर में Motorola Edge 40 एकमात्र 8GB रैम + 256GB स्टोरेज विकल्प के साथ 29,999 रुपये में खरीदी जा सकती हैं। जबकि Moto G32 रोज़ गोल्ड और सैटिन मैरून कलर ऑप्शन में दो वेरिएंट 4GB रैम + 64GB स्टोरेज मॉडल और 8GB रैम + 128GB स्टोरेज मॉडल में उपलब्ध हैं, जिसकी कीमत क्रमशः 10,499 रुपये और 11,999 रुपये रखी गयी हैं।
Motorola Edge 40 और Moto G32 के स्पेसिफिकेशन
Motorola Edge 40 में 6.55-इंच फुल-HD+ (1,080 x 2,400 पिक्सल) pOLED डिस्प्ले है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता हैं। यह ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंशन 8020 5G SoC चिपसेट के साथ आता है।इसमें एक डुअल रियर कैमरा यूनिट, एक 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, एक 32-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा और USF 3.1 इनबिल्ट स्टोरेज आदि मिल जाते है।
Motorola Edge 40 में 68W टर्बोपावर वायर्ड चार्जिंग और 15W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4,400mAh की बैटरी दी गयी है।
जबकि, Moto G32 में 6.5 इंच फुल एचडी+ (2,400×1,080 पिक्सल) एलसीडी डिस्प्ले है, जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है। इसमें ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 680 चिपसेट दिया गया है। Moto G32 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 16-मेगापिक्सल का सेल्फी सेंसर है। स्मार्टफोन में 5,000mAh की बैटरी है और यह 33W टर्बोपावर फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है।










