गूगल-सैमसंग के फोल्डेबल फ़ोन को कड़ी टक्कर देने आ रहा Xiaomi Mix Fold 3
Xiaomi Mix Fold 3 में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 8.02-इंच का बड़ा फोल्डेबल AMOLED इनर डिस्प्ले दिया गया है। यह 2,600 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आएगा।

Xiaomi Mix Fold 3 के लॉन्च की घोषणा हो चुकी हैं। Xiaomi के सीईओ लेई जून के नेतृत्व वाली कंपनी ने फोल्डेबल स्मार्टफोन के बारे में नई जानकारी का खुलासा करते हुए टीज़र साझा किया है। उन्होंने होम लॉन्च की तारीख (15 अगस्त) का भी खुलासा कर दिया है।
Xiaomi Mix Fold 3 में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 8.02-इंच का बड़ा फोल्डेबल AMOLED इनर डिस्प्ले दिया गया है। यह 2,600 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आएगा। कंपनी ने बेहतर हिंज दिया है और कहा है कि Xiaomi Mix Fold 3 5,00,000 फोल्ड तक टेस्ट किया गया है। यह TUV रीनलैंड सर्टिफिकेशन के साथ आता है।
कंपनी ने एक बार चार्ज करने पर 1.34 दिन तक की बैटरी लाइफ का दावा किया है। इसमें क्वाड रियर कैमरे होने की बात सामने आई है। इसमें टाइटेनियम मिश्र धातु निर्मित और एक अति पतली लचीली ग्लास कोटिंग और कॉर्निंग गोरिल्ला विक्टस 2 प्रोटेक्शन होने की पुष्टि की गई है।
इसमें Snapdragon 8 Gen 2 SoC हो सकती है, जो 16GB तक LPDDDR5x रैम और 1TB तक UFS 4.0 इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आ सकती है।
यदि Xiaomi Mix Fold 3 चीन के बाहर वैश्विक बाजार में लॉन्च होती है, तो इसे गूगल, हुआवेई और सैमसंग के फोल्डेबल फ़ोन से कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करने की संभावना है।










