Instagram Reels पर 1 मिलियन व्यूज के मिलते हैं पैसे, जाने रकम
इंस्टाग्राम पर आज कल रील्स बनाने का चलन काफी ज्यादा बढ़ गया है. यहां तक कि लोग रील्स बनाने के लिए पब्लिक प्लेटफॉर्म

इंस्टाग्राम पर आज कल रील्स बनाने का चलन काफी ज्यादा बढ़ गया है. यहां तक कि लोग रील्स बनाने के लिए पब्लिक प्लेटफॉर्म का भी अब इस्तेमाल करने लगे हैं. इंस्टाग्राम एंटरटेनमेंट के साथ साथ अब कमाई का जरिया भी बन रहा है. लोग हर रोज लंबा वक्त रील्स पर बिता रहे हैं. ऐसे में सवाल जरूर आया होगा कि क्या सही में इंस्टाग्राम रील्स से पैसे मिलते हैं? और यदि मिलते भी हैं तो कितने? आइए, डिटेल में समझते हैं.
रील वायरल होने पर कितने पैसे मिलते हैं?
इंस्टाग्राम रिल्स वायरल होने पर कंपनी पैसे नहीं देती है. कंपनी को इस बात से कुछ मतलब नहीं है कि आपके पास 1 मिलियन व्यूज हैं या 10. जिसके लिए आपको मोनेटाइजेशन करन होता है। रील्स को मोनेटाइज करने के लिए कुछ शर्तें होती हैं, जिन्हें आपको पूरा करना होता है. अगरआपके रील्स पर अच्छे व्यूज आते हैं और आप ओरिजिनल कंटेंट डालते है तो आसानी से आपका पेज मोनेटाइज कर पैसा कमा सकते हैं.
छोटे क्रिएटर के अकाउंट को कर सकते हैं प्रमोट
अगर आपके रील्स में अच्छे खासे व्यूज आ रहे हैं और फॉलोअर्स की संख्या भी ज्यादा है तो आप किसी छोटे क्रिएटर्स के अकाउंट को भी प्रमोट कर पाएंगे और पेमेंट ले सकते हैं.
इंस्टाग्राम पर करें बिजनेस
इंस्टाग्राम पर आप खुद का प्रोडक्ट भी बेच सकते हैं. जिसके लिए आपको नियमित रूप से वीडियो बनाने पड़ेगे. आप ऑनलाइन प्रोडक्ट सेलिंग का कार्य भी कर सकते हैं और पैसे कमा सकते हैं.
रील बनाते समय इन बातों का रखें ध्यान
1. आप जो वीडियो अपलोड कर रहे हैं, उसमें म्यूजिक भी ओरिजिनल होनी चाहिए
2. आपकी रील ब्रांडेड कंटेंट के आधार पर होनी चाहिए
3. आपकी रील का कंटेंट कहीं से कॉपी ना की गई हो
4. आपकी रील में किसी अभद्र भाषा का इस्तेमाल ना किया गया हो
5. ये भी जरूरी है कि आपकी रील को कितने लोग देख रहे हैं
6. अगर आप फेक न्यूज़ या वीडियो शेयर करते हैं तो इंस्टाग्राम आपका अकाउंट सस्पेंड कर सकता है.









