Boult के इन Earbuds को कान में लगाते ही पहुंच जायेंगे अलग दुनिया में, जाने इसके फीचर्स

ऐसे में अब हाल ही में Boult ने साउंड मार्वल एयरबेस Z40 के साथ वॉइस असिस्टेंट-सक्षम ईयरबड्स को लॉन्च कर दिया है

देश में बहुत से लोग है जो ईयरबड्स का इस्तेमाल करते है और इसकी वजह इनका कम्फर्ट होता है। ऐसे में अब हाल ही में Boult ने साउंड मार्वल एयरबेस Z40 के साथ वॉइस असिस्टेंट-सक्षम ईयरबड्स को लॉन्च कर दिया है। ये पूरी तरह मेड-इन-इंडिया की दिशा में उठाया गया और यह एक महत्वपूर्ण कदम है जो आगे लोगों को प्रोत्साहित करेगा। ऐसे मे नए लॉन्च किया गया ईयरफोन वॉइस कमांड को सक्षम करने के लिए वॉइस असिस्टेंट प्रोग्राम (सीरी और गूगल असिस्टेंट) से भी लैस हैं।

बता दें कि Boult के ऑडियो ग्रुप में प्रमुख एयरबेस Z40 60 घंटे की बैटरी बैकअप के साथ एते है। जहां ये एक बार चार्ज करने पर 8 घंटे लगातार प्लेटाइम, लाइटनिंग-फास्ट टाइप-सी चार्जिंग के साथ उपलब्ध होगा और इसमें ब्लूटूथ 5.2, IPX5 वाटर रेजिस्टेंस, सुपीरियर हैप्टिक्स जैसी कए बेहतरीन फीचर्स के साथ आएगा। इसके अलावा इसमें टच कंट्रोल भी आपको मिलेगा और इससे सुनने का बेहतरीन अनुभव भी आपको जरूर मिलेगा। वही इस डिवाइस को आप इनकी आधिकारिक वेबसाइट www.Boultaudio.com या Flipkart और Amazon पर खरीद सकते है जहां ये नीले, सफेद और भूरे रंग के साथ तीन रंगों में सिर्फ 1,199 रुपये में मिलेंगे।

ये है स्पेसिफिकेशन और फीचर्स

साथ ही बात करे इसके फीचर्स कि तो इससे वॉइस असिस्टेंट प्रोग्राम सिरी और गूगल असिस्टेंट का इस्तेमाल यूजर एक क्लिक में आप कर सकते है। एयरबैस Z40 ईयरफोन में वॉइस कमांड फीचर वाला अपनी तरह का पहला ईयरफोन है और स्वदेशी ब्रांड Boult ऑडियो के नए लॉन्च किए गए इस ईयरफोन में एडवांस तकनीक ज़ेन मोड ईएनसी माइक (बाहर की आवाज को रोकने) ऑडियोफाइल्स के साथ आ रहा हैं। जिससे आपको एक ही समय में सुनने और बोलने का बेहतरीन अनुभव उपलब्ध होगा।

हालाँकि, नए फीचर्स के अलावा इस ईयरफोन में लाइटनिंग-स्पीड चार्जिंग फीचर भी जोड़ दिया गया है जो इसे 10 मिनट तक चार्ज करने पर यूजर को 100 मिनट का प्लेटाइम तक चला सकता है। साथ ही ईयरफोन का ज़ेन मोड ENC माइक फीचर से ऑडियोफाइल्स से बाहर का शोर आपको नहीं सुनाई देगा।

इतना ही नहीं इसके अलावा वे आसानी से जो कुछ भी माइक में बोलेंगे दूसरा आदमी दूसरी तरफ आवाज को बिना किसी शोर के आप सुन सकते है। साथ ही बौल्ट ऑडियो का नया प्रोडक्ट यूजर को बिना किसी रुकावट और गड़बड़ी के यात्रा करने, आराम करने, ध्यान लगाने, मीटिंग/ क्लास में हिस्सा लेने की सुविधा भी उपलब्ध कराता है। ऐसे में गेमिंग यूजर की जरूरतों को पूरा करने के लिए भी ये एक सर्वश्रेष्ठ डिवाइस है क्योकि गेमिंग अनुभव प्रदान करने के लिए इस ईयरफोन में गेम मोड भी आपके लिए शामिल है।

Accherishteyये भी पढ़े: गाड़ियों के लिए फिर से बदला गया है नंबर प्लेट सिस्टम, लगाई जाएगी Toll Plate

Tez Tarrar News

Abhishikt Masih

अभिषिक्त मसीह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। इन्होने अपने लेख से सच्ची घटनाओं को लिखकर लोगों को जागरूक किया है।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!