जल्द मिलेगा SPAM CALL से छुटकारा,क्या है TRAI की प्लानिंग !
Scam और Spam वाली कॉल पर नकेल कसने के लिए टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) की तरफ से सिफारिश की हैं. इसकी सहायता से यूजर्स के फोन पर आने वाले अननोन नंबर का नाम भी आएगा.

Scam और Spam वाली कॉल पर नकेल कसने के लिए टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) की तरफ से सिफारिश की हैं. इसकी सहायता से यूजर्स के फोन पर आने वाले अननोन नंबर का नाम भी आएगा. वास्तव में, आजकल फ़ोन में कई ऐसे कॉल आते है।जो प्रमोशनल होते हैं. ये कॉल कई बार कुछ यूजर्स के लिए मुश्किल भी खड़ी कर देता है. TRAI ने शुक्रवार को कॉलिंग नेम प्रजेंटेशन (CNAP) सप्लीमेंट्री सर्विस को टेलीकॉम नेटवर्क को पेश करने की सिफारिश की. इस सर्विस के बाद यूजर्स को उनके फ़ोन पर कॉलर का नाम दिखाएगा. हालांकि यह फीचर कैसे काम करेगा। उसके बारे में डिटेल्स सामने आएगी। इस तरह का फीचर कई थर्ड पार्टी मोबाइल ऐप्स और फोन कंपनियों के प्री इंस्टॉल ऐप देते हैं.
कई ऐप पर नजर आते हैं अनजान कॉलर के नाम
मौजूदा समय में अनजान कॉल्स की डिटेल्स देने के लिए कई थर्ड पार्टी ऐप्स मौजूद हैं, जिसमें Truecaller, Bharat Caller ID & Anti-Spam के नाम शामिल हैं. कई हैंडसेट मैन्युफैक्चरर ने इस फीचर को प्री इंस्टॉल (pre-installed)किया है, जो स्पैम कॉल्स की सूचना देती हैं. यह सर्विस क्राउड- सोर्स डेटा के जरिए जानकारी इकट्ठा करती है.
TRAI ने की सिफारिश, सरकार जारी करे दिशा-निर्देश
(TRAI)टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने निवेदन की है कि सरकार CNAP फीचर्स को लाने के लिए दिशा-निर्देश लागू करे. इससे भारत में मिलने वाले सभी डिवाइस पर CNAP को लागू किया जाएगा. अभी TRAI की इन सिफारिशों को सहमति नहीं किया है. एक बार सिफारिश लागू होने के बाद सरकार CNAP फीचर्स लागू करने के लिए करीब छह महीने का समय देगी.
CAF फॉर्म वाले नाम दिखाएगा
TRAI ने अपनी सिफारिश में बोला, आइडेंटी इंफोर्मेशन टेलीकॉम सब्सक्राइबर उपलब्ध कराएगा. यह वो नाम होना चाहिए जो (CAF)कस्टमर एप्लीकेशन फॉर्म में दिया जाता है.
यह भी पढ़ें: जूनियर अकाउंडेंट, पोस्ट के लिए एडमिट कार्ड लागु , परीक्षा तिथि 11 फरवरी को










