रेलवे क्यों लाई है नारंगी रंग की वन्दे भारत, केसरिया रंग चुनने के पीछे आखिर क्या है वजह
जैसा की आप सभी जानते हैं वंदे भारत एक्सप्रेस अब नारंगी रंग में भी आ गई है। इस रंग को लेकर काफी विवाद चल रहा है। कुछ लोग इसमें राजनीति को देख रहे हैं, तो वहीं रेल मंत्रालय का कहना है कि नारंगी रंग चुनने के पीछे पॉलिटिकल नहीं बल्कि साइंटिफिक कारण है।
जैसा की आप सभी जानते हैं वंदे भारत एक्सप्रेस अब नारंगी रंग में भी आ गई है। इस रंग को लेकर काफी विवाद चल रहा है। कुछ लोग इसमें राजनीति को देख रहे हैं, तो वहीं रेल मंत्रालय का कहना है कि नारंगी रंग चुनने के पीछे पॉलिटिकल नहीं बल्कि साइंटिफिक कारण है।
भारत में इस समय 34 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें चल रही है। पहले वंदेभारत ट्रेनों का रंग नीला और सफेद हुआ करता था परन्तु अब ट्रेन की फीचर्स बदलने के साथ साथ उसके रंग में नहीं बदलाव कर दिया गया है। सभी सेमी हाई स्पीड ट्रेन नारंगी और सफेद में भी लॉन्च की गई है।
वही अब वंदे भारत ट्रेन केसरिया रंग में भी आई है। केसरिया रंग में वंदे भारत ट्रेन के आते ही विवाद खड़ा हो गया है। कुछ लोग नारंगी रंग को राजनीति से जोड़ रहे हैं। तो वहीं कई बार रेल मंत्रालय लोगों की इस बात को लगातार नाकार चुका हैं।
हाल ही में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ये कहां है कि नारंगी रंग का चयन करने के पीछे साफ विजन है, नारंगी रंग चुनने का कारण पॉलिटिकल नहीं बल्कि साइंटिफिक है। उन्होंने कहा की साइंस के अनुसार मनुष्य की आंखे दो रंगो को सबसे ज्यादा और अच्छे तरीके से देख सकती है और वह रंग है पीला और नारंगी और इसी वजह से यूरोप में चलने वाली लगभग 80% ट्रेनों का रंग नारंगी या फिर पीला ही होता है या फिर वह नारंगी मिक्स रंग की होती हैं।।
पीले और नीले रंग के अलावा बाकी रंग हमारी आंखो को उतना नहीं सुहाते हैं। रेल मंत्री ने कहा कि सरकार ने इन्हीं खूबियों की वजह से नारंगी रंग में भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को रंगा हैंैं।











