इस अनूठे मंदिर में स्थापित है 1 करोड़ शिवलिंग, जानिए कैसे पहुंचें?

आज हम आपको भगवान शिव जी के एक ऐसे मंदिर के बारे में बताने जा रहे हैं जो कि काफी अनोखा और खूबसूरत है। इस मंदिर की अनूठी बात यह है कि यहाँ पर एक या फिर दो नहीं बल्कि 1,00,00,000 शिवलिंग है।

 

भगवान शिव को भोले बाबा भी कहा जाता है। दरअसल भोला स्वभाव होने के चलते भगवान शिव को भोले बाबा कहा जाता है। कहा जाता है कि जो भी भगवान शिव जी के भक्त उनके दर्शन करने के लिए मंदिर जाते है और अगर कोई भी मनोकामना मांगते है तो भगवान शिव उनकी मनोकामनाएं पूरी करते हैं। वैसे तो भगवान शिव जी का हर मंदिर अनोखा है, लेकिन आज हम आपको भगवान शिव जी के एक ऐसे मंदिर के बारे में बताने जा रहे हैं जो कि काफी अनोखा और खूबसूरत है। इस मंदिर की अनूठी बात यह है कि यहाँ पर एक या फिर दो नहीं बल्कि 1,00,00,000 शिवलिंग है। तो आइए आपको इस मंदिर के बारे में बताते हैं।

बैंगलोर से करीबन 100 किलोमीटर की दूरी पर कर्नाटक के कोलार जिले में यह स्थित है। इस मंदिर का नाम कोटिलिंगेश्वर मंदिर है। इस मंदिर की खास बात यह है कि इस मंदिर में जो 1,00,00,000 शिवलिंग स्थापित है वह सभी विभिन्न तरह के शिवलिंग है। दरअसल इस मंदिर का नाम कोटिलिंगेश्वर इसलिए रखा गया क्योंकि कन्नड़ भाषा में कोटे का मतलब करोड़ होता है।

आपको बता दें कि इस मंदिर का निर्माण 1980 में हुआ था। कहा जाता है यह कि दुनिया का सबसे ऊंचा शिवलिंग इस मंदिर में स्थापित है। वहीं इस अनूठे मंदिर में हर वर्ष मुफ्त में सामूहिक विवाह भी करवाए जाते हैं।

बता दें कि भारतीय सरकार ने इस मंदिर को पर्यटक स्थलों की लिस्ट में भी शामिल कर रखा है।

इस मंदिर की खास बात यह है कि इस मंदिर में 1,00,00,000 शिवलिंग स्थापित है और हर दिन पुजारी इन 1,00,00,000 शिवलिंगों की पूजा अर्चना करते हैं और ढोल के साथ आरती पूजा की जाती है।

यदि आप अपना स्वयं का शिवलिंग इस मंदिर में स्थापित करना चाहते हैं तो आप वह भी कर सकते हैं। दरअसल लोग अपना स्वयं का शिवलिंग इस आशा से स्थापित करते हैं कि उनकी मनोकामना अवश्य पूरी होगी।

ये मंदिर सुबह 6:00 बजे से लेकर रात के 9:00 बजे तक खुला रहता है। वहीं प्रवेश के लिए इस मंदिर में रु20 प्रति व्यक्ति खर्च करना पड़ता है। यदि आप कैमरा लेकर जाना चाहते हैं तो कैमरे के लिए प्रति कैमरा रु100 चुकाना पड़ सकता है। पार्किंग के लिए रु30 और यदि आप शिवलिंग की स्थापना करना चाहते हैं तो उसके लिए रु6000 से शुरुआत होती है। यदि आप बेंगलुरु घूमने जाने का प्लान कर रहे हैं तो आपको इस मंदिर में भगवान के आशीर्वाद के लिए जरूर जाना चाहिए। यह भी पढ़ें: गर्मियों की छुट्टियों में कही घूमने जाने का कर रहे हैं प्लान, ये जगह है बेस्ट

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!