दुनिया का एक ऐसा देश, जो जंगली जानवरों को देता है कानूनी अधिकार
क्या आपने कभी सोचा है कि यदि किसी भी बेज़ुबान जानवर के साथ कोई भी शोषण हो तो वह अपनी बात किस तरह रखें? अपने आप को कैसे सुरक्षित महसूस करें? समय के साथ ही साथ जानवरों के साथ होने वाले शोषण के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं।

यदि शोषण किसी इंसान के साथ हो तो वह अपने लिए आवाज उतार सकता है, लेकिन अब यदि यही शोषण किसी जानवर के साथ हो तो क्या? क्या आपने कभी सोचा है कि यदि किसी भी बेज़ुबान जानवर के साथ कोई भी शोषण हो तो वह अपनी बात किस तरह रखें? अपने आप को कैसे सुरक्षित महसूस करें? समय के साथ ही साथ जानवरों के साथ होने वाले शोषण के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं।
लेकिन इन मामलों में दक्षिण अमेरिका बहुत सही देश है। दरअसल दक्षिण अमेरिका ने जंगली जानवरों की रक्षा के लिए कुछ ऐसे अधिकार बना रखे है, जिनके तहत जानवरों का शोषण में रोक थाम लगती है और जानवर अपने आप को स्वतंत्र भी महसूस करते हैं। तो आइए आपको बताते हैं दुनिया के ऐसे देशों के बारे में जिन्होंने जंगली जानवरों के लिए भी कानूनी अधिकार बना रखे है।
आपको बता दें कि इक्वाडोर के सुप्रीम कोर्ट ने जंगली जानवरों को पकड़ने, उन्हें एकत्रित करने और उनका शिकार करने व तस्करी करने पर रोकथाम लगा के रखी है। ऐसा इसलिए किया गया है ताकि जो भी जानवरों के साथ शोषण हो रहे हैं उनसे मुक्ति पाई जा सके।
जहां दुनिया भर में जानवरों के साथ शोषण हो रहे हैं, वहीं दक्षिण अमेरिका इस मामले में जंगली जानवरों को कानूनी अधिकार देने वाला पहला देश बना है। इस अधिकार के चलते उन जानवरों के लिए काफी ज्यादा फायदा होगा जो कि विलुप्त होते जा रहे हैं।









