भारत की ऐसी जगह जहाँ बादलो को आसानी से छुआ जा सकता है
मेघालय के नोंगजोंग बहुत ही सुन्दर जगह है, जहां आप बादलों को बहुत पास से छू सकते हैं। इस जगह पर आप ट्रेकिंग करते हुए

+ बिना किसी परेशानी के पहुंच सकते हैं
हिल स्टेशनों पर घूमने के लिए आपके दिमाग में सबसे पहला क्या आता है? शायद उत्तराखंड और हिमाचल की कुछ अच्छी जगहे। लेकिन सुंदरता बस यही तक सीमित नहीं है, बता दें भारत में ऐसी कई बेहतरीन जगह हैं, जिसे देख आपका दिमाग कन्फ्यूज हो जाएगा कि जाए तो जाए कहां। आज हम आपको एक ऐसी ही जगह के बारे में बताने वाले हैं, जहां पहुंचते ही लोग अपने हाथों में बादल पकड़ लेते हैं। जी हां, ये जगह इतनी ऊंची है कि आपको लगेगा जैसे आपके ऊपर ही बदल पर हैं। अगर आप ऐसी जगह पर घूमने के लिए तरस रहे हैं, तो चलिए आपको इस अच्छी जगह के बारे में बताते हैं।
हरी वादियों से घिरी ये जगह
ये गांव आसपास की हरीयाली से भरी वादियों से घिरा हुआ है। थोड़ा ऊपर की तरफ अगर आप देखेंगे तो आप आराम से बादलों को छू सकते हैं। ये जगह अब धीरे-धीरे लोगों के बीच मशहूर होती जा रही है। अगर आप किसी ऑफ बीट जगह पर जा रहे हैं, तो नोंगजोंग गांव जरूर जाए। यहां का कल्चर मानों आपको बहुत पसंद आएगा। खाने से लेकर रहने की जगह तक, यहां आपको बिल्कुल भी घूमने के मकसद से कोई दिक्कत नहीं होने वाली। साथ ये जगह काफी बजट फ्रेंडली भी है।
नोंगजोंग व्यू प्वाइंट
नोंगजोंग यहां आने वाले टूरिस्ट के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक है। यहां की शानदार वादियों और पहाड़ियों को देखने के बाद आपका वापिस जाने का मन नहीं होगा। लाजवाब सूर्यास्त और सूर्योदय देखने के लिए ये जगह बहुत ही परफेक्ट है। प्रकर्ति लवर्स को तो ये जगह जरूर देखनी चाहिए। बता दें, ट्रेकिंग के आधे घंटे बाद आप नोंगजोंग व्यू पॉइंट पर पहुंचेंगे। लेकिन यहां जाने से पहले साथ में पानी की बोतल और खाने की चीज़ जरूर ले जाए।
नोंगजोंग घूमने का सबसे अच्छा समय
नोंगजोंग जाने का सबसे अच्छा समय नवंबर से फरवरी महीने के मध्य है जब मौसम सुहाना और ठंडा होता है। इस समय आपको घाटी में बादलों का शानदार व्यू देखने मिलेगा।
शिलांग से दूरी
शिलांग और नोंगजोंग के बीच की दूरी लगभग 46.8 किमी है और ट्रैफिक की वजह से ये समय ऊपर नीचे भी हो सकता है। गुवाहटी से लगभग 144 किमी है जिसमें NH6 के माध्यम से लगभग 4 घंटे 40 मिनट का वक्त Nलगेगा।
नोंगजोंग कैसे पहुंचे?
गुवाहाटी से: आप या तो गुवाहाटी एयरपोर्ट या रेलवे स्टेशन तक पहुंच सकते हैं और वहां से आप नोंगजोंग तक पहुंचने के लिए एक गाड़ी किराए पर ले सकते हैं। गुवाहाटी और नोंगजोंग के बीच की दूरी लगभग 144 किमी है और कार से यात्रा का वक्त लगभग 5 घंटे है।
शिलांग से: आप गुवाहाटी या शिलांग हवाई अड्डे से शिलांग शहर पहुंच सकते हैं, जहां से आपको नोंगजोंग के लिए टैक्सी मिल जाएगी। शिलांग शहर से नोंगजोंग गांव की दूरी लगभग 50 किमी है और कार से लगभग 2 घंटे लगते हैं और शिलांग एयरपोर्ट से नोंगजोंग गांव की दूरी लगभग 80 किमी है और ट्रेवलिंग का वक्त 3 घंटे है।

यह भी पढ़ें: दिल्ली के इंद्रप्रस्थ मेट्रो स्टेशन के पास दो गाड़ियों में टक्कर, 2 की मौत, 2 घायल









