Delhi Airport T1 Reopen: 31 October से फिर शुरू हो जाएँगी ‘Terminal 1’ की सभी उड़ाने
Delhi Airport T1 Reopen: दिल्ली एयरपोर्ट ने 31 अक्टूबर से टर्मिनल-1 (Terminal-1) की फिर से उड़ाने शुरू करने की घोषणा कर दी है शुक्रवार के दिन दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (DIAL) ने यह घोषणा की है।

Delhi Airport T1 Reopen: दिल्ली एयरपोर्ट ने 31 अक्टूबर से टर्मिनल-1 (Terminal-1) की फिर से उड़ाने शुरू करने की घोषणा कर दी है और लगभग 18 महीनो तक बंद रहने के बाद एक बार फिर से संचालन शुरू हो जाएगा।
GMR ग्रुप के (DIAL) ने बताया कि दिल्ली एयरपोर्ट की अन्य टर्मिनलों ने पहले ही अपनी उड़ान प्रक्रिया शुरू कर दी थी। आपको बता दें कि एयरपोर्ट टर्मिनल T3 ने 25 मई 2020 से और टर्मिनल T2 ने 22 जुलाई 2021 से उड़ान संचालन सेवा शुरू की थी।
जानकारी के अनुसार टर्मिनल-1 के खुलने के बाद पहली उड़ान इंडिगो की होगी, जो 1.05 मिनट पर रवाना होगी DIAL के मुताबिक कहा गया कि कोरोना महामारी के चलते सारे सुरक्षा उपायों का धयान रखा गया है
सीईओ विदेह कुमार जयपुरियार ने कहा, कि दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षित और स्वस्थ वातावरण रहेगा। हमने यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एयरपोर्ट पर कई उपायों को लागू किया है।
इसके आलावा हमारी टीम ने इस टर्मिनल को सैनिटाइज करने के लिए चौबीसों घंटे काम किया है। एयरपोर्ट पर यात्रियों को सामाजिक दूरी बनाए रखने के लिए एक जागरूकता अभियान की टीम हमेशा तैनात रहेगी।
बता दें कि दिल्ली एयरपोर्ट के अधिकारियों ने यह भी घोषणा की कि यात्री टर्मिनल पर पहुंचने से पहले वेब-चेक इन कर सकेंगे।
ये भी पढ़े: अब इस ऐप में मिलेगी दिल्ली के सभी पर्यटन स्थलों की पूरी जानकारी










