बाकी ट्रेनों से एकदम अलग है अमृत भारत ट्रेन, जानिए क्या है खासियत
रेलवे लाइन को दुनिया में चौथा और एशिया में सबसे बड़ा दूसरा रेलवे नेटवर्क भी माना जाता है। लोग यात्रा के लिए रेलवे का इस्तेमाल इसलिए करते हैं क्योंकि भारत में रेल यात्रा काफी ज्यादा बजट में और आरामदायक हैं।

ये कहने में कोई भी शक नहीं है कि भारतीय रेलवे को देश की लाइफलाइन कहा जाता है और ऐसा इसलिए कहा जाता है क्योंकि आज भी भारत देश में ज्यादातर लोग यात्रा के लिए रेलवे का ही इस्तेमाल करते हैं। और सर्वे के मुताबिक आपको बता दें कि इंडियन रेलवे में करीबन 2,40,00,000 लोग रोज़ यात्रा करते हैं। इसी कारणवश रेलवे लाइन को दुनिया में चौथा और एशिया में सबसे बड़ा दूसरा रेलवे नेटवर्क भी माना जाता है। लोग यात्रा के लिए रेलवे का इस्तेमाल इसलिए करते हैं क्योंकि भारत में रेल यात्रा काफी ज्यादा बजट में और आरामदायक हैं।
भारत के प्रधानमंत्री यानि कि नरेंद्र मोदी ने 30 दिसंबर 2023 को छे वंदेभारत ट्रेंड के साथ ही साथ दो अमृत भारत ट्रेन का तोहफा देशवासियों को दिया था। इन दो अमृत भारतीय ट्रेन का नाम दरभंगा-अयोध्या धाम जं.-आनंद विहार टर्मिनल और मालदा टाउन – सर एम. विश्वेश्वरैया टर्मिनस (बेंगलुरु) हैं।
भारत में स्थित बिहार के दरभंगा से अयोध्या और दिल्ली को जोड़ने वाली एकमात्र ट्रेन जो कि अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन है। वह पहली बार 1 जनवरी यानी कि सोमवार के दिन रवाना हुई थी।
आखिर क्या खासियत है इस ट्रेन में
- इस ट्रेन के जनरल क्लास और सेकेंड क्लास में काफी ज्यादा बदलाव किए गए हैं।
- यह ट्रेन 130 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलती है।
- अमृत भारत ट्रेन में कुल 22 कोच हैं।
- ट्रेन के अंदर दिव्यांगों के लिए खास सुविधाएं भी मिलेंगी।
- लगेज रैक के ऊपर कुशन भी लगाए गए हैं।
- सामान्य ट्रेन के मुकाबले इस ट्रेन की सीटें काफी ज्यादा आरामदायक है और खूबसूरत है।
- अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन, एक दम मेट्रो ट्रेन जैसी हैं, जिसमे कि लोग एक डिब्बे से दूसरे डिब्बे में आसानी से आ जा सकेंगे।
- ट्रेन के अंदर हर सीट के पास चार्जिंग प्वाइंट भी मिलेगा।
- ट्रेन के अंदर सीसीटीवी कैमरे भी लगे हुए हैं।
अगर आप इस ट्रेन के द्वारा सफर करना चाहते हैं तो आपको बता दें कि 50 किलोमीटर तक के लिए आपको रु35 किराया देना पड़ सकता है। और वहीं अन्य ट्रेनों के मुकाबले इस ट्रेन में सेकंड क्लास का किराया काफी ज्यादा है। जो कि अन्य ट्रेन के मुकाबले 17-18 प्रतिशत ज्यादा हो सकता है।










