दिल्ली से नेपाल के लिए बस सेवा शुरू, कम किराए और 3 स्टॉपेज में पहुंचा देगी नेपाल

आप भी दिल्ली से नेपाल जाने का सोच रहे है तो यह खबर आपके लिए है आपको बता दें कि दिल्ली से काठमांडू के लिए सीधी बस सेवा दुबारा से चालू कर दी गई है

अगर आप भी दिल्ली से नेपाल जाने का सोच रहे है तो यह खबर आपके लिए है आपको बता दें कि दिल्ली से काठमांडू के लिए सीधी बस सेवा दुबारा से चालू कर दी गई है सरकार द्वारा पिछले साल इसपर रोक लगा दी गई थी। लेकिन अब कोई भी नागरिक इस बस में बैठकर सीधा नेपाल पहुँच सकता है।

जानकारी के मुताबिक दिल्ली-काठमांडू बस सेवा को दिल्ली परिवहन निगम या DTC द्वारा संचालित किया जाता है बता दें कि यात्रियों की संख्या बढ़ाने के उदेश्ये से दिल्ली परिवहन निगम ने इस यात्रा की बस सेवा के समय और मार्ग में कुछ परिवर्तन किए है इस नए मार्ग से 6 से 7 घंटे का समय भी बंचेगा और इस यात्रा के लिए आपको 2776 रुपए चुकाने होंगे।

अगर बस की टाइमिंग की बात करे तो यह सुबह पांच बजे मजनू का टीला पहुंचेगी और वहां से एक घंटे बाद यानि 6 बजे वापिस अंबेडकर टर्मिनल दिल्ली गेट के लिए रवाना होगी। जिसके बाद सुबह 7 बजे दिल्ली गेट से नेपाल के लिए बस प्रस्थान करेगी। आपको बता दें कि दिल्ली से नेपाल की दुरी 1250 किलोमीटर है और यह बस दिल्ली से काठमांडू नेपाल 30 घंटे में पहुंचा देगी।

इस बस में यात्रा करने के लिए आप ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों तरह से टिकट बुक करवा सकते है और इस यात्रा के दौरान बस का ठहराव तीन जगह होगा। बता दें कि इस बस में 39 यात्रियों के बैठने की जगह उपलब्ध है और इसमें कोई कंडक्टर नहीं होता है।

Hair Crown Salon

यह भी पढ़े: दिल्ली की 5 सबसे सस्ते मार्केट, कपड़ों से लेकर ड्राई फ्रूट तक होलसेल में मिलेगा सामान

Tez Tarrar News

Jagjeet Singh

जगजीत सिंह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने टेक्निकल, विश्व और एजुकेशन से सम्बंधित लेखो को अपने लेखन में प्रकाशित किया है।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!