इन मार्केट से खरीदे होली खेलने के लिए कम दामों में स्टाइलिश सफेद कपड़े
यदि आप भी होली खेलने के लिए स्टाइलिश व्हाइट कपड़े खरीदना चाहते हैं तो आज हम आपको कुछ ऐसे मार्केट के बारे में बताने जा रहे हैं जहाँ पर आप कम बजट में होली खेलने के लिए अच्छे कपड़े खरीद सकते हैं।

भारत में होली काफी ज्यादा धूमधाम से मनाई जाती है। हिंदुओं के प्रमुख त्योहारों में से एक है। होली के दिन लोग गुलाल व रंगों के साथ खूब खेलते हैं। वही लोगों ने होली की तैयारियां भी करना शुरू कर दी है। यदि आप भी होली खेलने के लिए स्टाइलिश व्हाइट कपड़े खरीदना चाहते हैं तो आज हम आपको कुछ ऐसे मार्केट के बारे में बताने जा रहे हैं जहाँ पर आप कम बजट में होली खेलने के लिए अच्छे कपड़े खरीद सकते हैं। तो आइये आपको इन मार्केट्स के बारे में बताते हैं।
सरोजिनी नगर मार्केट
आप ने दिल्ली में स्थित सरोजिनी नगर मार्केट के बारे में तो खूब सुना होगा। ये मार्केट काफी ज्यादा प्रसिद्ध है। दरअसल यहाँ पर सस्ते दामों में काफी अच्छे कपड़े मिल जाते हैं। कपड़ों के अलावा यहाँ पर होम डेकोर का सामान भी काफी कम बजट में उपलब्ध हो जाता है।
पहाड़गंज मार्केट
दिल्ली की पहाड़गंज मार्केट दिल्ली रेलवे स्टेशन के पास स्थित है। यदि आप ज्यादा क्वांटिटी में सामान खरीदना चाहते हैं तो इसके लिए पहाड़गंज मार्केट एकदम बेस्ट ऑप्शन है।
चांदनी चौक
आपने दिल्ली में स्थित चांदनी चौक मार्केट के बारे में तो खूब सुना होगा, अगर नहीं सुना है तो हम आपको बता दें की चांदनी चौक मार्केट काफी भीड़भाड़ वाला इलाका है। इसके साथ ही साथ चांदनी चौक में काफी कम बजट में अच्छा सामान उपलब्ध हो जाता है। यहाँ पर आप होली की पूरी शॉपिंग कर सकते हैं। इस मार्केट में आपको लड़कियों के कपड़ों से लेकर लड़कों सभी के कपड़े उपलब्ध हो जाएंगे। इसके साथ ही साथ यहाँ पर घरेलू आइटम व होम डेकोर का सामान भी कम दामों में उपलब्ध हो जाएगा।
यह भी पढ़ें: अपने पार्टनर के साथ चाहते हैं घूमना तो इस जगह को करें एक्सप्लोर









