‘देखो मेरी दिल्ली’ ऐप दिल्ली के प्रमुख पर्यटन स्थलों की देगा जानकारी, साथ ही बुक कर सकेंगे टिकट

दिल्ली घूमने के लिए अब आपको पर्यटन स्थलों की जानकारी ऐप के जरिये मिलेगी। इस ऐप को ‘देखो मेरी दिल्ली’ नाम दिया गया है

दिल्ली घूमने के लिए अब आपको पर्यटन स्थलों की जानकारी ऐप के जरिये मिलेगी। इस ऐप को ‘देखो मेरी दिल्ली’ नाम दिया गया है।

दिल्ली टूरिज्म ऐप पर सभी तरह की जानकारी और टिकट बुकिंग की सुविधा मिलती है। इस ऐप पर दिल्ली के पर्यटन स्थल, ऐतिहासिक-मनोरंजन स्थल, सार्वजनिक सुविधा वाले स्थान के साथ ही टिकट, यात्रा के साधन आदि जानकारी मिलती है।

दिल्ली में घूमने-फिरने के लिए क्या-क्या है और कहाँ है? इसके साथ ही इसका टिकट कैसे मिलेगा? खाने-पीने के लिए क्या मिलता है? इन सबकी जानकारी अब दिल्ली टूरिज्म ऐप पर मिल जाती है। इसकी शुरुआत केजरीवाल सरकार कर चुकी है।

पर्यटन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, शख्स के लोकेशन के पांच किलोमीटर के दायरे में कौन-कौन से पर्यटन स्थल हैं? इसकी जानकारी भी ऐप के जरिये आसानी से मिल जाती है। इसके अलावा टिकट के लिए लाइन में लगने के जरूरत नहीं है, यह भी इसी ऐप के जरिये बुक करा सकते हैं।

ये भी पढ़े: Parthala Flyover: नोएडा और ग्रेटर नोएडा के यात्रियों को मिलेगी सुविधा, बनेगा पर्थाला फ्लाइओवर

Exit mobile version