Diwali 2023: दिवाली की छुट्टियों में अपने परिवार के साथ जाएं इन खूबसूरत जगहों पर
दिवाली के पास रहने वाले लोग अगर दिवाली में प्रदुषण भरे माहौल में नहीं रहना चाहते तो ऐसी बहुत सारी जगहें हैं जहां जाकर

दिवाली के पास रहने वाले लोग अगर दिवाली में प्रदुषण भरे माहौल में नहीं रहना चाहते तो ऐसी बहुत सारी जगहें हैं जहां जाकर आप दिवाली के लम्बी छुटियों को सेलिब्रेेट कर सकते हैं। ये जगहें खूबसूरत होने के साथ ही बजट में भी हैं। मतलब यहां घूमने के लिए जेब में 8 से 10 हजार रुपए काफी हैं। जान लें यहां।
दिवाली के पास आते ही जहां अधिकतर लोग खरीदारी और दूसरी तैयारियों में तेजी से लग जाते हैं वहीं कई लोग कहां जाएं इसकी प्लानिंग में। घूमने-फिरने की परवाह से दिवाली का टाइम बेस्ट होता है क्योंकि इस त्यौहार में कई जगहों पर एक या दो दिन की छुट्टी होती है और इस बार तो और अच्छा मौका है। क्योंकि दिवाली संडे यानी रविवार को है। यदि आपके आफिस में दो दिन की छुट्टी होती है, तो आप फ्राइडे ऑफिस के बाद घूमने निकल सकते हैं। सोमवार को एक दिन की एक्स्ट्रा छुट्टी ले लें। तीन दिन काफी हैं कई सारी जगहों को एक्सप्लोर करने के लिए अगर आप दिल्ली में रहते हैं। आइए जान लेते हैं इनके बारे में।
उदयपुर – झीलों के शहर के नाम से मशहूर उदयपुर दिवाली पर घूमने के लिए अच्छा चुनाव है। दिल्ली से उदयपुर जाने के लिए आपको सीधी बस मिल जाएगी, जिसका किराया भी बहुत अधिक नहीं होगा । इसके अलावा ट्रेन का भी चुनाव है। उदयपुर झीलों के अलावा महलों और लजीज़ जायकों के लिए पर्यटकों के बीच जाना जाता है। रहने के लिए आप कम बजट में कई सारे होटल्स मिल जाएंगे। इस जगह को देखने के लिए दो दिन बहुत हैं।
माउंट आबू -राजस्थाना का माउंट आबू बहुत ही मशहूर हिल स्टेशन है, तो आप क्यों न यहां जाकर सेलिब्रेट करें इस बार की दिवाली। माउंट आबू, अरावली रेंज में एक पथरीले पठार पर स्थित है और चारों ओर से जंगल से घिरा हुआ है। माउंट आबू आने के लिए अच्छा चुनाव है ट्रेन। जेब मेंं ५ से 10 हजार लेकर आएं और यहां फुल टू एन्जॉय करें।
बिनसर – बिनसर उत्तराखंड की बेहद लाजवाब जगह है। यहां आकर आप ताजी हवा में सांस ले सकते हैं। यहांं अधिकतर नेचुरल खूबसूरती है, मतलब आपको घूमने के लिए बहुत अधिक पैसे नहीं खर्च करने पड़ेंगे । सुंदर बागों और झीलों के साथ, छोटा शहर एक उत्तराखंड का ऑफबीट डेस्टिनेशन है। बिनसर से करीबी रेलवे स्टेशन, काठगोदाम 119 किमी दूर है।
डलहौजी – डलहौजी हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले का एक बहुत खूबसूरत हिल स्टेशन है। समुद्र तल से 2,700 मीटर की ऊंचाई पर बसा डलहौजी के चारों तरफ धौलाधार पहाड़ियों की रेंज है। डलहौजी हिमाचल की पांच पहाड़ियों पर बना एक हिल स्टेशन है। ये पांचों पहाड़ियां काथलाॅग, पोर्टएन, तेहरा, बाकरोता और बालून है। आप दिवाली की छुट्टियों में यहां का भी प्लान कर सकते हैं।
ये भी पढ़े: मेट्रो यात्रियों के लिए खुशखबरी! अब लाइन चेंज करने के लिए नहीं चलना पड़ेगा अधिक










