भारत की इन खूबसूरत जगहों को एक्सप्लोर करना ना भूलें
आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से कुछ ऐसी खूबसूरत जगहों के बारे में बताएंगे जहाँ पर आपको जरूर घूमने जाना चाहिए।

अक्सर सभी लोगों को घूमने का काफी ज्यादा शौक होता है, लेकिन इस भागदौड़ भरी दुनिया में लोग घूमने के लिए समय नहीं निकाल पाते हैं। लेकिन यदि आप इन वीकेंड की छुट्टियों में कही घूमने जाने का प्लान कर रहे हैं, और किसी शानदार जगह के बारे में सोच रहे हैं, तो आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से कुछ ऐसी खूबसूरत जगहों के बारे में बताएंगे जहाँ पर आपको जरूर घूमने जाना चाहिए।
हेमिस, लेह
लेह में स्थित एक छोटा सा गांव काफी खूबसूरत है जिसका नाम हेमीस है। ये खूबसूरत जगह घूमने के लिए एकदम उचित है। यहाँ पर आप राष्ट्रीय उद्यान मे तेंदुए को भी देख सकते हैं। यहाँ पर घूमने के लिए अप्रैल से लेकर जून तक के महीने एकदम उचित माना जाता हैं।
चोपता, उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में चोपता नामक जगह काफी ज्यादा खूबसूरत है। यहाँ से आप हिमालय और बर्फबारी को आसानी से देख सकते हैं। यहाँ पर कई सारे पेड़ है जो कि इसकी खूबसूरती और भी ज्यादा बढ़ा देते हैं। यदि आप यहाँ पर घूमने के लिए जाते हैं, तो आपका मन यहाँ पर बार बार आने का करेंगे। यहाँ पर कोटेश्वर महादेव मंदिर और कार्तिक मंदिर है, जहाँ पर आप दर्शन के लिए जा सकते हैं। यहाँ पर घूमने के लिए मार्च से लेकर मई तक का महीना काफी बेस्ट माना जाता है।











