अपने पार्टनर के साथ घूमने के लिए इस जगह को करें एक्सप्लोर
यदि आप इस वीकेंड की छुट्टियों में अपने पार्टनर के साथ समय बिताना चाहते हैं या फिर साथ में कहीं घूमकर कुछ यादगार लम्हे इकट्ठा करना चाहते

यदि आप इस वीकेंड की छुट्टियों में अपने पार्टनर के साथ समय बिताना चाहते हैं या फिर साथ में कहीं घूमकर कुछ यादगार लम्हे इकट्ठा करना चाहते हैं? तो आज हम आपको एक ऐसी जगह के बारे में बताने जा रहे हैं जो कि काफी ज्यादा फेमस है और लवर्स के लिए जानी जाती है। दरअसल मध्यप्रदेश के 90 किलोमीटर की दूरी पर एक मांडू नामक शहर स्थित है जो कि लवर्स के लिए स्वर्ग कहा जाता है। यहाँ पर आपको घूमने के लिए काफी जगह मिल जाएंगी। यहाँ पर आपको रानी रूपमती का महल, हिंडोला महल आदि चीजें देखने के लिए मिलेंगी।
इस शहर को लवर्स के लिए स्वर्ग इसलिए कहा जाता है क्योंकि कुछ लोगों का कहना है कि इस जगह पर राजा बाज बहादुर को रूपमती का गाना सुनाई दिया था और उनकी आवाज सुन कर राजा को राजकुमारी से प्यार हो गया। जिसके बाद राजा बाज बहादुर ने राजकुमारी के लिए शादी का प्रस्ताव भी भेजा। रानी रूपमती नर्मदा मां से इतना प्रेम करती थी कि वह जब तक उनके दर्शन ना कर लें तब तक अन्न और जल ग्रहण नहीं करती थी। और इस वजह से राजा बाज बहादुर ने रूपमती के लिए एक इस तरह के महल का निर्माण करवाया जहाँ से रानी जब चाहे माँ नर्मदा के दर्शन कर सकती थी।
इस महल के अलावा भी यहाँ पर घूमने के लिए कई चीजें हैं जैसे की आप यहाँ पर हिंडोला महल भी घूम सकते है। हिंडोला महल को झूला महल के नाम से भी जाना जाता है।
यह भी पढ़ें: होली वीकेंड पर घूमने का कर रहे हैं प्लान, तो ये जगह है बेस्ट









