फरवरी है केरल घूमने के लिए अच्छा मौसम, आईआरसीटीसी लेकर आया बजट टूर पैकेज
यदि आप केरल की शानदार वादियों में घूमने की योजना ही बनाते है। पर्यटन का मौका नहीं मिल पाया है तो आपके लिए आईआरसीसीटी

यदि आप केरल की शानदार वादियों में घूमने की योजना ही बनाते है। पर्यटन का मौका नहीं मिल पाया है तो आपके लिए आईआरसीसीटी लाया है अच्छा मौका। जहां आप फरवरी में पर्यटन की योजना बना सकते हैं । जान लें इस टूर पैकेज का दाम और कैसे करा सकते हैं इसकी बुकिंग।
केरल भारत का बहुत सुन्दर राज्य है। जहां पर्यटन के लिए नवंबर से मार्च तक का महीना सही होता है, परन्तु यहां एक नहीं बल्कि बहुत से घूमने लायक स्थान हैं, जो आपको अच्छा विक्लप चुनने में कनफ्यूज कर सकती हैं। हाल ही में आईआरसीटीसी ने एक पैकेज जारी किया है, जिसमें आप एक साथ केरल और उसके नजदीकके बहुत से स्थानों को कर सकते हैं कवर। जान लें पैकेज का दाम और कुछ आवश्यक सुचना।
टूर का नाम- Kerala with Rameshwaram & Kanyakumari
पैकेज का समय – 7 रात और 8 दिन
ट्रैवल – फ्लाइट
डेस्टिनेशन – कन्याकुमारी, कोच्ची, कुमारकोम, मदुरै, मुन्नार, रामेश्वरम, त्रिवेंद्रम
कब कर सकेंगे पर्यटन – 6 फरवरी 2024 से 13 फरवरी 2024
मिलेेंगी यह फैसिलिटी
1. आने-जाने को हवाई जहाज़ की इकोनॉमी क्लास की टिकट मिलेगी।
2. रुकने के लिए अच्छे स्टे की सूविधा मिलेगी।
3. इस ट्रिप में नाश्ता और रात का खाना शामिल है।
4. पैकेज में ट्रैवल इंश्योरेंस की भी फसिलिटी मिलेगी।
यात्रा में लगेगा इतना पैसा
1. यदि आप इस ट्रिप पर अकेले यात्रा करते हैं तो आपको 73,150 रुपये चुकाने होंगे।
2. वहीं दो व्यक्तियों को 55,500 रुपये अकेले व्यक्ति शुल्क देना होगा।
3. तीन व्यक्तियों को अकेले व्यक्ति के 53,850 रुपये का शुल्क देना होगा।
4. बच्चों के लिए आपको अलग से पैसा का भुगतान करना होगा। बेड के साथ (5-11 साल) 49,350 और बिना बेड के 43,500 शुल्क देने होंगे।
IRCTC ने ट्वीट करके दी सुचना
आईआरसीटीसी ने अपने इस टूर पैकेज के बारे में सुचना देते हुए एक ट्वीट साझा किया है। जिसमें बताया है कि यदि आप केरल के मनमोहक नजरो को देखना चाहते हैं, तो आईआरसीटीसी के इस सुन्दर टूर पैकेज का फ़ायदा उठा सकते हैं।
यह भी पढ़ें: दिल्ली के इंद्रप्रस्थ मेट्रो स्टेशन के पास दो गाड़ियों में टक्कर, 2 की मौत, 2 घायल










