Goa Tour Package: क्रिसमस पर करें गोवा की सैर, IRCTC लेकर आया किफायती पैकेज

IRCTC Goa Tour Package: यदि आप इस वर्ष क्रिसमस पर अपने घरवालों और दोस्तों के साथ छुट्टियां मनाने के लिए बाहर जाना चाहते हैं तो

IRCTC Goa Tour Package: यदि आप इस वर्ष क्रिसमस पर अपने घरवालों और दोस्तों के साथ छुट्टियां मनाने के लिए बाहर जाना चाहते हैं तो IRCTC का यह पैकेज बेहद खास है. यहां आप अपने दोस्तों, परिवार और कपल अपना स्पेशल समय यहा पर बीता सकते हैं. इस पैकेज में आपको काफी तरह की सुविधा दी जाएगी.

गोवा टूर पैकेज की डीटेल्स

पैकेज का नाम- CHRISTMAS SPECIAL GOA CARNIVAL
अवधि- 4 रात और 5 दिन
ट्रैवल मोड- फ्लाइट मोड
डेस्टिनेशन कवर्ड- नार्थ और साउथ गोवा
पैकेज डेट- 24 दिसंबर 2023

गोवा के इन जगहों पर घूमने का मौका

IRCTC के इस टूर पैकेज में सभी यात्रियों की सुविधा का खास ध्यान रखा जाता है. यात्रियों को AC वाहन द्वारा घुमाने की व्यवस्था भी होगी. इस टूर पैकेज में टूरिस्ट को कैंडोलिम बीच, बागा बीच, अंजुना बीच, वागाटोर बीच तथा चपोरा किला, ओल्ड गोवा चर्च, वैक्स वर्ल्ड म्यूजियम, श्री मंगेशी मंदिर, मीरामार बीच, मांडोवी नदी जैसी ख़ास जगहों पर घूमने का अवसर मिलेगा.

क्या है इस पैकेज की कीमत

IRCTC के 4 रात और 5 दिन के इस पैकेज में तीन लोगों के साथ ट्रैवल करने पर एक को 45,640 रुपये देने होंगे. दो व्यक्तियों के साथ ठहरने पर एक व्यक्ति को 47,970 रुपये का भुगतान करना होगा. वहीं अकेले गोवा जाने में एक व्यक्ति को 61,940 रुपये का देना होगा.

इस लिंक से कर सकते हैं बुक

इस टूर पैकेज के बारे में और ज्यादा सुचना के लिए आप IRCTC की इस साइट www.irctctourism.com पर विजिट कर सकते हैं. और साथ ही इस लिंक पर क्लिक कर पैकेज को बुक कर सकते हैं.

Accherishtey
यह भी पढ़ें: दिल्ली के इंद्रप्रस्थ मेट्रो स्टेशन के पास दो गाड़ियों में टक्कर, 2 की मौत, 2 घायल

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!