Goa Trip: गोवा में घूमे ये बीच, बड़ी तादाद में मिलेंगे विदेशी टूरिस्ट
हर उम्र के लोग अपने जीवन में गोवा जरूर जाना चाहते हैं. गोवा की दुनिया काफी रंगीन है तथा यहां के समुद्री तट बेहद रोमांटिक है. गोवा में

हर उम्र के लोग अपने जीवन में गोवा जरूर जाना चाहते हैं. गोवा की दुनिया काफी रंगीन है तथा यहां के समुद्री तट बेहद रोमांटिक है. गोवा में टूरिस्ट के लिए नाइट लाइफ बेहद बढ़िया होती है और समुद्री तटों की सुंदरता को देख सकते हैं. बीच किनारे रोमांटिक डेट भी कर सकते हैं. गोवा में टूरिस्ट नाइट क्लब को भी एक्सप्लोर करते हैं और शॉपिंग का मजा भी ले सकते हैं. यदि आप भी गोवा घूमने का सोच रहे हैं, तो यहां हम आपको गोवा की चार समुद्री तटों के बारे में बताने वाले हैं, जहां बड़ी तादाद में विदेशी घूमने के लिए आते हैं.
मोरजिम और कैंडोलिम समुद्री तट
आप गोवा की टूरिस्ट मोरजिम बीच घूम सकते हैं. यह बीच उत्तरी गोवा में है. यह समुद्री तट टूरिस्टों को अपनी और आकर्षित करता है और उनके दिल में बस जाता है. यहां के नजारे आपको मंत्रमुग्ध कर देंगे. इस समुद्री तट में टूरिस्ट बोर लाइफ, क्लब फ्रेश तथा बूम शेक की सैर भी कर सकते हैं. विदेशी टूरिस्टों की यह स्थान फेवरेट है. काफी संख्या में विदेशी मेहमान आपको इस समुद्री तट पर मिल जायेंगे. इसी तरह से कैंडोलिम बीच भी टूरिस्टों के बीच फेमस है. और ये काफी पुराना समुद्र तट है. टूरिस्ट यहां चैपल सेंट लॉरेंस, अगुआडा किला के साथ कैंडोलिम चर्च भी घूम सकते हैं. यहां की नाइटलाइफ का लुत्फ भी उठा सकते हैं. डाबोलिम हवाई अड्डे से यह तट 46 किमी दूरी पर है. यहां का करीबी रेलवे स्टेशन थिविम है. यह समुद्री तट भी विदेशी टूरिस्टों से भरा हुआ रहता है. आप इस समुद्री तट पर धूप का मजा ले सकते हैं और समुद्र की लहरों को निहार सकते हैं.
अश्वम और पालोलेम बीच
टूरिस्ट गोवा में अश्वम बीच तथा पालोलेम बीच की सैर भी करेंगे. यह दोनों ही समुद्री तट टूरिस्टों को अपनी और खींचते हैं और यहां के नजारे भी दिल और दिमाग में उतर जायेंगे.यह पर आप लहरों से रूबरू भी होंगे और गोवा की नाइटलाइफ को भी काफी एन्जॉय कर सकते हैं. अश्वम के बीच पर भी विदेशी मेहमानों रहते है. यह बीच गोवा के कानाकोना में है जहां आप नाइट क्लब में जा सकते हैं और एन्जॉय कर सकेंगे. डाबोलिम हवाई अड्डे से यह समुद्री तट कम से कम 67 किमी है.
यह भी पढ़ें: टीचर पोस्ट पर गवर्नमेंट जॉब प्राप्त का ये अवसर हाथ से न जाने दे, जल्द करले आवेदन










