ट्रैफिक चालान माफ करने की तैयारी में सरकार, ला सकती है एमनेस्टी स्कीम

दिल्ली सरकार एक ट्रैफिक चालान माफी योजना (Amnesty Scheme) लाने की तैयारी कर रही है, जिसका मकसद दिल्ली में लंबे समय...

ट्रैफिक चालान माफ करने की तैयारीमें सरकार, ला सकती है एमनेस्टी स्कीम

दिल्ली सरकार एक ट्रैफिक चालान माफी योजना (Amnesty Scheme) लाने की तैयारी कर रही है, जिसका मकसद दिल्ली में लंबे समय से लंबित पड़े ट्रैफिक चालानों की समस्या को खत्म करना है। राजधानी में लाखों ऐसे वाहन मालिक हैं जिन पर सालों पुराने चालान दर्ज हैं, लेकिन ज्यादा जुर्माने और कानूनी उलझनों के कारण लोग उन्हें भर नहीं पा रहे हैं।

इस वजह से न तो आम जनता को राहत मिल रही है और न ही सरकार को पूरा राजस्व मिल पा रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार यह योजना लाने पर विचार कर रही है, जिसके तहत पुराने और पेंडिंग चालानों को पूरी तरह माफ किया जा सकता है या फिर उन पर 50 से 70 प्रतिशत तक की छूट दी जा सकती है।

इससे लोगों को कम रकम देकर अपने पुराने चालान निपटाने का मौका मिलेगा और वे कानूनी परेशानियों से भी बच सकेंगे। सरकार का मानना है कि इस योजना से एक तरफ जहां आम लोगों पर पड़ा आर्थिक बोझ कम होगा, वहीं दूसरी तरफ वर्षों से अटके मामलों का भी निपटारा हो सकेगा।

फिलहाल यह प्रस्ताव अंतिम चरण में है और इसे लागू करने से पहले उपराज्यपाल (LG) की मंजूरी जरूरी है। मंजूरी मिलने के बाद सरकार इसकी पूरी प्रक्रिया, नियम और समय सीमा तय करेगी, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इस योजना का लाभ उठा सकें और दिल्ली में ट्रैफिक से जुड़े पुराने मामलों को खत्म किया जा सके।

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!