इन जगहों पर मनाई जाती है खूब धूमधाम से होली, एक बार जरूर जाएं देखने
स साल होली का त्योहार 25 मार्च 2024 को मनाया जाएगा। इस त्योहार को रंगों का त्योहार कहा जाता है। वही भारत देश के कई ऐसे शहर में मौजूद है जहाँ पर होली को कई अलग अलग तरीकों से मनाया जाता है, जिन्हें देखने के लिए लोग काफी दूर दूर से आते हैं।
होली को बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है। पूरे देश भर में इसे खूब धूमधाम से मनाया जाता है। कई लोग तो होली के पर्व का बेसब्री से इंतजार करते हैं। वहीं इस साल होली का त्योहार 25 मार्च 2024 को मनाया जाएगा। इस त्योहार को रंगों का त्योहार कहा जाता है। वही भारत देश के कई ऐसे शहर में मौजूद है जहाँ पर होली को कई अलग अलग तरीकों से मनाया जाता है, जिन्हें देखने के लिए लोग काफी दूर दूर से आते हैं। यदि आप इन होली की छुट्टियों में कही घूमने जाने का प्लान कर रहे हैं तो आज हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहाँ पर होली काफी धूमधाम से मनाई जाती है।
मथुरा और वृंदावन
बात की जाए होली की तो भगवान श्रीकृष्ण और मथुरा व वृंदावन का जिक्र न किया जाए, ऐसा तो हो ही नहीं सकता। दरअसल, मथुरा और वृंदावन होली के पर्व के लिए काफी ज्यादा मशहूर है। यहाँ पर होली फूलों की खेली जाती है, जिसे देखने के लिए दुनियाभर से लोग मथुरा और वृंदावन आते हैं। यहां पर होली 7 दिन पहले ही शुरू हो जाती है।
उदयपुर
उदयपुर में होली का त्योहार रॉयल तरीके से मनाया जाता है। दरअसल, होली के पर्व पर उदयपुर में रॉयल पैलेस से मानेक चौक तक एक जुलूस निकाला जाता है। इस जुलूस में हाथी और घोड़े भी शामिल होते हैं। जिसके चलते यह जुलूस काफी ज्यादा लाजवाब और खूबसूरत हो जाता है।
पुष्कर
राजस्थान के शहर पुष्कर की होली भी काफी ज्यादा फेमस है। होली के पर्व पर पुष्कर में वराह घाट और ब्रह्मा चौक पर भजन होते हैं। जिनका सूर पूरे पुष्कर तक गूंजता है। साथ ही साथ काफी उत्साह से इस सुर पर नृत्य भी किया जाता है। इस उत्सव को देखने के लिए लोग काफी दूर दूर से यहाँ पर आते हैं।
यह भी पढ़ें: IRCTC के इस नए टूर पैकेज के जरिये कर आइये चार धाम की यात्रा













