यदि ट्रैवलिंग के दौरान होती है उलटी तो अपनाएं ये टिप्स
यदि आप भी इस दिक्कत से पीड़ित हैं तो आज हम आपको इससे जुड़ी कुछ खास बातें बताने जा रहे हैं। दरअसल इस परेशानी को मोशन सिकनेस कहा जाता है। यदि आप इस बिमारी को ठीक करना चाहते हैं तो आज हम आपको कुछ टिप्स बताएंगे जिसमें आप ट्रैवलिंग के दौरान बेहतर महसूस कर सकते हैं।

लोगों को ट्रैवलिंग करने का तो काफी शौक होता है लेकिन जैसे ही वह ट्रैवलिंग करने के लिए निकलते हैं, गाड़ी में बैठते ही उन्हें उल्टी होने लगती है। यदि आप भी इस दिक्कत से पीड़ित हैं तो आज हम आपको इससे जुड़ी कुछ खास बातें बताने जा रहे हैं। दरअसल इस परेशानी को मोशन सिकनेस कहा जाता है। यदि आप इस बिमारी को ठीक करना चाहते हैं तो आज हम आपको कुछ टिप्स बताएंगे जिसमें आप ट्रैवलिंग के दौरान बेहतर महसूस कर सकते हैं।
मोशन सिकनेस से बचने के उपाय
ट्रैवलिंग के दौरान जितना हो सके उतना हल्का खाना खाएं क्योंकि तला भुना खाना खाने से दिक्कत और भी ज्यादा बढ़ सकती है, जैसे कि सफर के दौरान पूरी, छोले भठूरे खाने से बचें। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि सफर के दौरान आप कुछ भी न खाएं। दरअसल खाली पेट होने से भी आपको उल्टी महसूस हो सकती है। इसलिए सफर के दौरान खाना तो खाएं लेकिन तला भुना न खाएं।
यदि आपको ट्रैवलिंग के दौरान उल्टी आने की समस्या है तो वो कभी भी पीछे वाली सीट पर न बैठें। दरअसल, पीछे वाले सीट पर बैठने से घुमाव होने पर आपको उल्टी महसूस हो सकती है। इसलिए हमेशा खिड़की वाली सीट पर ही बैठे जिससे की आपको ठंडी व ताज़ा हवा मिलती है और आप बाहर का नाज़रा भी देख सके और आपके मन बहलता रहे।
यदि आपको ट्रैवलिंग के दौरान उल्टी आने की समस्या है तो अपने पास हमेशा काला नमक और नींबू जरूर रखें। पानी में नींबू और काला नमक मिलाकर पीने से उल्टी की समस्या से कुछ राहत मिल सकती है।
यह भी पढ़ें: भारत में स्थित इन खूबसूरत गांवों को जरूर करें एक्सप्लोर









