अगर आप भी है सोलो ट्रैवलर, तो इन बातों का रखें ध्यान
यदि आप भी अकेले ट्रैवल करने की प्लानिंग बना रहे हैं तो आज हम आपको कुछ ऐसी जरूरी बातें बताने जा रहे हैं जो कि आपके लिए काफी मददगार साबित हो सकती है।

दोस्तों और फैमिली के साथ ट्रिप पर जाना और अकेले ट्रैवलिंग करने में काफी ज्यादा फर्क है। कई बार आपको मजबूरी में अकेले ट्रैवेल करना पड़ता है तो कई लोगों का तो शौक ही अकेले ट्रैवेल करना होता है। यदि आप भी अकेले ट्रैवल करने की प्लानिंग बना रहे हैं तो आज हम आपको कुछ ऐसी जरूरी बातें बताने जा रहे हैं जो कि आपके लिए काफी मददगार साबित हो सकती है।
पूरी प्लानिंग करें
यदि आप अकेले ट्रैवल कर रहे हैं तो आपको ट्रैवलिंग करने से पहले पूरी प्लानिंग कर लेनी चाहिए। सबसे पहले, आप जहाँ पर जा रहे हैं उसकी सभी जानकारी इकट्ठा कर लें। जैसे कि आप वहाँ कैसे जाएंगे, किस साधन से जाएंगे, कैसे पहुँचेंगे और वहाँ क्या क्या किया जा सकता है। इन चीजों के बारे में सभी जानकारी निकाल लें, और उसके बाद ही अपनी यात्रा को शुरू करें।
डायरी में लिखे नंबर
ज्यादातर लोग अपने फ़ोन में ही सभी नंबर सेव रखते हैं लेकिन ये करना हर बार सही नहीं होता है। आप यदि अकेले ट्रैवल कर रहे हैं तो आपको कुछ जरूरी नंबर को अपनी डायरी में लिख लेना चाहिए ताकि आपातकालीन की स्थिति में आपकी डायरी में लिखे गए नंबर पर कॉल किया जा सके।
कम से कम रखे सामान
अगर आप अकेले ट्रैवल कर रहे हैं तो आपको केवल अपनी जरूरत का सामान ही अपने साथ रखना चाहिये। यदि आप ज्यादा सामान अपने साथ रखते हैं तो ये आपके लिए मुश्किल खड़ी कर सकता है। कम सामान होने पर आपको पैदल चलने में भी आसानी होगी और यदि आप अपने साथ ज्यादा सामान रखते हैं तो इसके साथ ही आपका सामान चोरी होने की संभावना भी बढ़ सकती है।
यह भी पढ़ें: गोवा जाने का कर रहे हैं प्लान, इन बीचेस पर जाना ना भूलें









