घूमने जा रहे हैं राजस्थान तो इन मार्केट से जरूर करें शॉपिंग
यदि आप राजस्थान घूमने जा रहे हैं और राजस्थान की चीजें खरीदना चाहते हैं जैसे कि जूतियां और कपड़े। तो आज हम आपको राजस्थान की कुछ ऐसी मार्केट के बारे में बताने जा रहे हैं जहाँ से खरीददारी करना आपके लिए बजट फ्रेंडली भी रहेगा ओर आपको यहाँ पर सभी चीजें भी उपलब्ध हो जाएंगी।

राजस्थान हमेशा से ही अपनी संस्कृति और पहनावे के लिए मशहूर हैं और इसी के चलते विदेशी लोग राजस्थान घूमने के लिए आते रहते हैं। वहीं राजस्थान की राजधानी जयपुर जिससे कि पिंक सिटी भी कहा जाता है यह काफी ज्यादा मशहूर हैं और घूमने के लिए काफी खूबसूरत है। राजस्थान में हर चीज़ अच्छी है लेकिन सबसे ज्यादा राजस्थान का पहनावा लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करता है। यदि आप राजस्थान घूमने जा रहे हैं और राजस्थान की चीजें खरीदना चाहते हैं जैसे कि जूतियां और कपड़े। तो आज हम आपको राजस्थान की कुछ ऐसी मार्केट के बारे में बताने जा रहे हैं जहाँ से खरीददारी करना आपके लिए बजट फ्रेंडली भी रहेगा ओर आपको यहाँ पर सभी चीजें भी उपलब्ध हो जाएंगी।
जोधपुर का घंटाघर बाज़ार
इस मार्केट में मसाले काफी अच्छे मिलते हैं, जिसके कारण यह पूरी मार्केट मसालों की खुशबू से महकती रहती है। यहाँ पर देश से ही नहीं बल्कि विदेशी लोग भी शॉपिंग करने के लिए आते हैं। यहाँ पर आपको मसालों से लेकर कपड़े वगैरह सभी चीजें मिल जाएंगी।
जैसलमेर की सदर बाजार
आपने दिल्ली की सदर बाजार के बारे में तो सुना ही होगा। उसी प्रकार जैसलमेर में भी सदर बाजार हैं और ये भी ठोकती चीजों के लिए मशहूर है। यहाँ पर सभी चीजें थोक के दामों में मिलती है।
जयपुर की जौहरी बाजार
यदि आपको गहनों का शौक है तो इस मार्केट में आपको तरह तरह के गहने भी देखने को मिल जाएंगे। यहाँ पर सोने और चांदी के आभूषण से लेके अनेक रत्नों से बने गहने भी मिलते है।









