चेन्नई घूमने जाने का कर रहे हैं प्लान, तो IRCTC लेकर आया है ये पैकेज

आईआरसीटीसी ने अपना एक नया टूर पैकेज लॉन्च किया है, जिसके जरिए यात्रियों को चेन्नई, ऊटी घुमाया जाएगा। इस टूर पैकेज की बदौलत आप कम दामों में साउथ इंडिया घूम सकते हैं। आइये आपको इस पैकेज से जुड़ी कुछ खास बातें बताएं।

 

यदि आप इस वीकेंड साउथ इंडिया घूमने का प्लान कर रहे हैं और आप चाहते हैं कि आप तमिलनाडु जैसी जगह घूम सके तो आपके लिए आज हम एक खुशखबरी लेकर आए हैं। दरअसल आईआरसीटीसी ने अपना एक नया टूर पैकेज लॉन्च किया है, जिसके जरिए यात्रियों को चेन्नई, ऊटी घुमाया जाएगा। इस टूर पैकेज की बदौलत आप कम दामों में साउथ इंडिया घूम सकते हैं। आइये आपको इस पैकेज से जुड़ी कुछ खास बातें बताएं।

आईआरसीटीसी द्वारा लॉन्च किया गया ये पैकेज चार रात और पांच दिनों का है और इस पैकेज का नाम CHENNAI-OOTY-MUDUMALAI-CHENNAI (SMR007) रखा गया है। ये पैकेज 14 मार्च 2024 से शुरू होने वाला है। इस टूर पैकेज के जरिए यात्रियों को कई जगह घुमाई जाएगी। जिसमें चेन्नई ऊटी, कुन्नूर शामिल हैं। इस टूर पैकेज में आपको कई सुविधाएं भी दी जाएंगी, जिसमें यात्रियों को यात्रा बीमा भी दिया जाएगा।

अगर खर्चे की बात की जाए तो आपको बता दें कि एक व्यक्ति की बुकिंग करवाने पर रु20,900 खर्च आ सकता है। वहीं दो व्यक्तियों की बुकिंग करवाने पर प्रति व्यक्ति रु10,950 खर्चा सकता है। यदि आप ट्रिपल शेयरिंग पर बुकिंग कराते हैं तो प्रति व्यक्ति रु8350 का खर्च आएगा। पांच से 11 साल के बच्चे के लिए यदि आप बिस्तर लेते है तो रु 6150 खर्च आएगा, वही आप बिस्तर नहीं लेते हैं, तब भी रु6150 खर्च आएगा। यदि आप इस टूर पैकेज की बुकिंग करवाना चाहते हैं तो आप आईआरसीटीसी की ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं। यह भी पढ़ें: फ्लाइट के अंदर फ्लाइट अटेंडेंट क्यों नहीं खाती हैं खाना, जानिए ये है वजह

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!