कर रहे हैं धर्मशाला घूमने जाने का प्लान इन जगहों पर जाना ना भूलें
सभी को पहाड़ी वाली जगह पर घूमना काफी ज्यादा पसंद होता है। हिमाचल प्रदेश में स्थित धर्मशाला नाम का एक ऐसा हिल स्टेशन है जो कि काफी ज्यादा खूबसूरत है। यदि आप धर्मशाला घूमने जाते हैं तो आप इसकी खूबसूरती में खो जाएंगे।

सर्दी का मौसम हो या फिर गर्मी का मौसम सभी को पहाड़ी वाली जगह पर घूमना काफी ज्यादा पसंद होता है। हिमाचल प्रदेश में स्थित धर्मशाला नाम का एक ऐसा हिल स्टेशन है जो कि काफी ज्यादा खूबसूरत है। यदि आप धर्मशाला घूमने जाते हैं तो आप इसकी खूबसूरती में खो जाएंगे। एक समय ऐसा भी था जब धर्मशाला में बादल इकट्ठा हुआ करते थे और फिर भारी बारिश होती थी और काले बादलों से धर्मशाला की खूबसूरती और भी ज्यादा निकलती थी। यह काले बादल जब बरसते हैं, तब यहाँ का माहौल और भी ज्यादा सुहाना हो जाता है। तो चलिए आज हम आपको धर्मशाला की कुछ ऐसी खास जगह के बारे में बताने जा रहे हैं जहाँ पर आपको जरूर घूमने जाना चाहिए।
मक्लिओडगंज
ये धर्मशाला का गुलजार शहर है। ये शहर तिब्बत संस्कृति और सुंदर पहाड़ियों के लिए जाना जाता है। यदि आप यहाँ पर घूमने के लिए आते हैं, तो आप यहाँ पर बने हुए संग्रहालय को देख सकते हैं और यहाँ पर खरीददारी भी कर सकते हैं।
यदि आप धर्मशाला घूमने के लिए आ रहे हैं तो आपको बता देंगे की ये जगह सुंदरपहाड़ी और घाटियों से घिरी हुई है। जिसकी वजह से आप यहाँ पर ट्रैकिंग और हाइकिंग कर सकते हैं। यदि आपको एड्वेंचर एक्टिविटीज का शौक है तो ये जगह आप लिख बेस्ट है। यहाँ पर आपको कई झील देखने को मिलेंगी। धर्मशाला हरियाली से भरा हुआ है। यह जगह पिकनिक के लिए भी एकदम बेस्ट मानी जाती है।
यदि आपको इतिहास में दिलचस्पी है तो धर्मशाला से लगभग 20 किलोमीटर की दूरी पर कांगड़ा किला स्थित है। जो कि काफी ऐतिहासिक है। आप यहाँ पर भी घूमने के लिए जा सकते हैं यह किला कटोच वंश द्वारा बनवाया गया था। ये भारत के सबसे पुराने किलों में से एक माना जाता है। इस किले के अंदर कई मंदिर, संग्रहालय और गैलरी बनी हुई, जिन्हें देखने के लिए आप यहाँ जा सकते हैं।
बात करे धर्मशाला की तो यहाँ का भोजन भी काफी ज्यादा स्वादिष्ट है। यहाँ पर आपको भारतीय और तिब्बत दोनों का स्वाद मिलेगा। यहाँ पर आप मेमोस थुक्पा और चौमिन खा सकते हैं। यह चीजें यहाँ की बेस्ट मानी जाती है।










