घर सजाने के लिए खरीदना है फर्नीचर ,तो दिल्ली के इन बाजारों में ज़रूर जाए

कौन नहीं चाहता कि उसका घर सबसे सुन्दर दिखे। इसके लिए महिलाएं ऑनलाइन और बाजारों में एक से बढ़कर एक चीजें चुनकर अपने

कौन नहीं चाहता कि उसका घर सबसे सुन्दर दिखे। इसके लिए महिलाएं ऑनलाइन और बाजारों में एक से बढ़कर एक चीजें चुनकर अपने घर में लाती हैं पर, ट्रेंड के अनुसार घर सजाने का सामान और फर्नीचर सभी चीजों में परिवर्तन होता रहता है। बहुत बार बजट ना होने के कारण से घर का फर्नीचर नहीं बदल पाता। ऐसे में आज हम आपको दिल्ली के कुछ ऐसे मार्केटों के विषय में बताएंगे, जहां से आप बहुत कम पैसो में होम डेकोर के सामान और बेहतर क्वालिटी के फर्नीचर खरीद सकते हैं।

इन स्थानों पर आपको बड़े वाले शीशे, क्रॉकरी और घर सजाने के लिए एक से बढ़कर एक आइटम मिल जाएगा। यहां कई बाजार ऐसे भी हैं जहां अच्छे से बार्गेनिंग होती है। यदि आप में बार्गेनिंग करने की क्षमता है तो आप इन मार्केटों में आराम से जाकर सस्ते में सामान खरीद सकते हैं। चलिए अब आपको भी इन मार्केटों के विषय में बताते हैं ताकि आप भी ट्रेंड के अनुसार से अपने घर को सजा सकें।

एमजी रोड

यदि आप अपने घर के लिए पारंपरिक, रचनात्मक, प्राचीन, कस्टम-मेड फर्नीचर से लेकर होमवेयर और सजावटी खरीदना चाहते हैं तो एमजी रोड का मार्किट बहुत अच्छा है।

करोल बाग

कपड़ों के साथ-साथ करोल बाग का मार्किट फर्नीचर और घर के सामानों के लिए भी बहुत अच्छा बताया जाता है। आप यहां से चादर , कुशन कवर, बाथरूम लिनन, अपहोल्स्ट्री मैटेरियल और पार्स भी खरीद सकते हैं।

चांदनी चौक

इस मार्किट में जाकर आप शादी की खरीदारी तो कर ही सकते हैं। इसके साथ ही यहां बसे भगीरथ पैलेस, फतेहपुरी, खारी बावली में शामिल दुकानों में आपको अच्छे पैसो पर फर्नीचर मिल जाएंगे।

सरोजिनी नगर मार्केट

लड़कियों के कपड़ों के लिए मशहूर मार्किट सरोजिनी नगर फर्नीचर के लिए भी बहुत पहचाना जाता है। यहां बहुत सी दुकाने ऐसी हैं, जहां कम पैसो में फर्नीचर मिल जाता है।

Accherishtey
यह भी पढ़ें: दिल्ली के इंद्रप्रस्थ मेट्रो स्टेशन के पास दो गाड़ियों में टक्कर, 2 की मौत, 2 घायल

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!