रमजान पर सजाना चाहते हैं अपना घर तो यहां से ले आए होमडेकोर का समान
ऐसे में मुस्लिम धर्म के लोग रोजा रखते हैं और अपने भगवान यानि की अल्लाह की इबादत करते हैं। रमजान मुस्लिम धर्म में सबसे महत्वपूर्ण त्योहार है।

जैसा कि आप सब जानते हैं, रमजान का पाक महीना चल रहा है। ऐसे में मुस्लिम धर्म के लोग रोजा रखते हैं और अपने भगवान यानि की अल्लाह की इबादत करते हैं। रमजान मुस्लिम धर्म में सबसे महत्वपूर्ण त्योहार है।
वहीं ईद भी आने वाली है और लोगों ने ईद की तैयारियां करना पहले से ही शुरू कर दी है। लोग अपने लिए नए नए कपड़े भी खरीदने लग गए हैं। यदि इस ईद के मौके पर आप अपने घर को भी चमकाना चाहते हैं और खूबसूरत दिखाना चाहते हैं तो आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से कुछ ऐसे टिप्स बताएंगे जिससे आप अपने घर को सजा सकते हैं।
त्योहार के मौके पर तो वैसे भी काफी ज्यादा खर्च बढ़ जाता है लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसे दुकानें और मार्केट के बारे में बताएंगे जहाँ से आप काफी कम दामों में होम डेकोर का सामान खरीद सकते हैं।
हौज रानी बाजार
यदि आप अपने घर को खूबसूरत दिखाना चाहते हैं और चमकाना चाहते हैं तो दिल्ली की हौज रानी बाजार इसके लिए एक दम बेस्ट ऑप्शन है। यहाँ पर आपको होम डेकोर के सामान काफी खूबसूरत और कम दामों में मिल जाएंगे। यह बाजार साउथ दिल्ली में स्थित है। इस बाजार में आपको बर्तन से लेकर होम डेकोर के सभी समान मिल जाएंगे।
सदर बाजार
सदर बाजार दिल्ली में स्थित है जो कि थोक बाजार के लिए काफी ज्यादा मशहूर है। ऐसा कोई भी सामान नहीं है जो कि इस मार्केट में न मिलता हो। यहाँ पर होम डेकोर से लेकर आर्टिफिशियल प्लांटस तक सब कुछ मिलता है।
पंचकुइयां रोड
यदि आप अपने घर के लिए फर्नीचर खरीदना चाहते हैं तो इसके लिए पंचकुइयां रोड एकदम बेस्ट ऑप्शन है। यहाँ पर आपको छोटी छोटी दुकानें मिल जाएंगी, जहाँ पर काफी अच्छा होम डेकोर को सम्मान मिलता है।











