खूबसूरती के मामले में गुजरात की यह खूबसूरत जगह नहीं है किसी से कम

आपको आज हम यहाँ की कुछ ऐसी खास जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जो कि काफी ज्यादा खूबसूरत है और आपको अपने पार्टनर के साथ यहाँ पर घूमने के लिए जरूर जाना चाहिए।

 

भारत देश में न तो घूमने वालों की कमी है और ना ही घूमने वाली जगहों की। पूरे देश भर में सभी राज्य एक से बढ़कर एक हैं। इनमें से गुजरात भी किसी से कम नहीं है। अभी कुछ दिन पहले ही अंबानी के छोटे बेटे यानी की अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री वेडिंग फंक्शन के लिये गुजरात के जामनगर में बड़ी बड़ी हस्तियां शामिल हुई थीं। यदि यह आप भी गुजरात के जामनगर जैसी जगह पर घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो आपको आज हम यहाँ की कुछ ऐसी खास जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जो कि काफी ज्यादा खूबसूरत है और आपको अपने पार्टनर के साथ यहाँ पर घूमने के लिए जरूर जाना चाहिए।

प्रताप विलास पैलेस

यदि आप गुजरात घूमने जा रहे हैं तो यहाँ पर जामनगर में आपको घूमने के लिए काफी सारी जगह मिल जाएंगी। उनमें से एक है प्रताप विलास पैलेस। इस पैलेस को जाम रंजीत सिंह ने 1907 और 1915 के बीच में बनवाया था। पैलेस की दीवारों पर काफी खूबसूरत कलाकारों के साथ चित्रों और पेंटिंग बनाई गई है। साथ ही इस पैलेस की दीवारों पर तलवारें और कवच भी टंगे हुए हैं, जो कि काफी ज्यादा रॉयल लगते हैं।

Jamnagar: The Jewel of Gujarat in Indiaलखोटा झील और महल

गुजरात के जामनगर में लखोटा झील और महल घूमने के लिए काफी खूबसूरत जगह है। राजा जाम रणमल द्वितीय ने 19 वीं शताब्दी में यह झील का निर्माण करवाया था। यदि आप कुछ सुकून के पल बिताना चाहते हैं तो यह जगह इस चीज़ के लिए एकदम बेस्ट है। यहाँ से वातावरण भी काफी ज्यादा खूबसूरत दिखाई देता है।

दरबारगढ़ पैलेस

जामनगर में घूमने की जगहों के लिए दरबारगढ़ पैलेस भी अच्छी जगह है। यदि आप इतिहास के शौकीन हैं तो ये जगह आपको काफी ज्यादा पसंद आएगी क्योंकि ये इतिहासिक जगहों में से एक है। यह पैलेस पहले किसी समय में जाम साहब का शाही हुआ करता था। यह भी पढ़ें: IRCTC के साथ बजट में करें जोधपुर-जैसलमेर की सैर, जाने खर्च

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!