Indian Railway: रेलवे ने लांच की बायोमेट्रिक टोकन मशीन, जानें इसके फायदे

Indian Railway: रोजाना ट्रैन से सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक अच्छी खबर. सामान्य वर्ग के डिब्बों में होने वाली भीड़ को लेकर टोकन मशीन लॉंच की गयी. 

Indian Railway: रोजाना ट्रैन से सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक अच्छी खबर. सामान्य वर्ग के डिब्बों में होने वाली भीड़ को लेकर टोकन मशीन लांच की गयी. अब हर यात्रियों को खड़े हो कर सफर नहीं करना पड़ेगा, वह आराम से अपनी सीट पर जाकर बैठ पायेगा. इससे यात्रियों को धक्का-मुक्की से मिलेगी राहत. डिब्बे में सिर्फ वही चढ़ पायेगा जिसके पास टोकन होगा. सबसे पहले ये मशीन 14 सितम्बर को सिकंदराबाद स्टेशन पर लगाई गयी थी और बहुत ही जल्द बाकि स्टेशन पर भी लगा दी जाएगी.

क्या करना होगा?

सबसे पहले यात्री को बायोमेट्रिक मशीन के माधयम से टोकन लेना होगा. इसके लिए आपको अपने सफर की सारी जानकारी देते हुए मशीन को अंगूठा लगाना होगा. इससे मशीन को आपकी सारी जानकारी हासिल कर आपको टोकन जनरेट करेगी, जिसमे सीट नंबर, डिब्बा नंबर होगा.

क्या होंगे फायदे?

बायोमेट्रिक मशीन की वजह से यात्रियों को मिलेगी भीड़-भाड़ से राहत और साथ ही साथ ये भी बता दें की अब हर यात्री सीट पर बैठ कर सफर कर पायेगा. अब रेलवे के पास होगी आपकी सारी डिटेल्स. किसी भी तरह के अपराध होने पर अपराधी को तुरंत पकड़ा जाएगा, और इससे आपकी यात्रा और भी सुरक्षित और व्यवस्थित होगी.

कोरोना महामारी के बीच जरूरी कदम

कोरोना के चलते स्टेशन पर भीड़ की वजह से ट्रेनों का परिचालन बंद कर दिया था. लेकिन अब स्थिति को देखतें हुए ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया गया है. ऐसे में कोरोना महामारी की तीसरी लहर का खतरा बना हुआ है. ऐसे में रेलवे का यह कदम भीड़ और कोरोना के खतरे को भी कम करने में मदद कर सकता है.

Tax Partner

ये भी पढ़े: इस वीकेंड दिल्ली के आस पास की इन जगाहों का कम बजट में उठाएं लुत्फ़

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!