India’s First Melody Road: मुंबई की सड़क पर चलेगी ‘Jai Ho’ की धुन
मुंबई में अब सफर होगा और भी मजेदार! भारत की पहली Melody Road पर गाड़ी चलाते ही ‘Jai Ho’ की म्यूजिक बजेगी, जिससे ड्राइविंग का

India’s First Melody Road: मुंबई की सड़क पर चलेगी ‘Jai Ho’ की धुन
India’s First Melody Road: मुंबई में अब सफर होगा और भी मजेदार! भारत की पहली Melody Road पर गाड़ी चलाते ही ‘Jai Ho’ की म्यूजिक बजेगी, जिससे ड्राइविंग का अनुभव बन जाएगा खास।
मुंबई में ड्राइविंग का अनुभव अब और रोमांचक होने वाला है। शहर में बनाई गई India की पहली Melody Road पर जैसे ही वाहन गुजरेगा, ऑटोमैटिकली मशहूर गाना ‘Jai Ho’ बजने लगेगा। इस खास सड़क को इस तरह डिजाइन किया गया है कि सड़क की surface पर लगे grooves यानी निशान गाने की धुन के अनुरूप हैं।
इस सड़क की खासियत ये है कि जब गाड़ी की स्पीड सही रहेगी, तो संगीत पूरी तरह melodious सुनाई देगा। अगर ड्राइवर तेज या धीमा चलेगा तो धुन थोड़ा बदल जाएगी। यह तकनीक पहले सिर्फ कुछ देशों में ही देखने को मिली थी, लेकिन अब भारत में भी इसे लागू किया गया है।
रोड की वीडियो देखें
इस Melody Road का मकसद सिर्फ ड्राइविंग को मजेदार बनाना नहीं है, बल्कि सड़क सुरक्षा पर भी ध्यान देना है। सही स्पीड में गाड़ी चलाने पर ही धुन पूरी तरह सुनी जा सकती है, जिससे लोग अनजाने में तेज गति से गाड़ी चलाने से बचेंगे। मुंबई के यातायात विभाग ने बताया कि यह सड़क city के खास इलाके में बनाई गई है, ताकि ड्राइविंग का अनुभव नया और engaging बने। लोग अब अपनी यात्रा के दौरान गाने के rhythm के साथ सफर का आनंद ले सकते हैं।
इस पहल को देखते हुए उम्मीद जताई जा रही है कि आने वाले समय में भारत के अन्य शहरों में भी ऐसी Melody Roads बनाई जाएंगी, जिससे ड्राइविंग experience और भी interactive बन सके।
ये भी पढ़े: Noida Connectivity Boost: दिल्ली-मुंबई Expressway से जुड़ेगा Noida









