IRCTC लाया है जोधपुर, जैसलमेर घूमने का एक सुनहरा मौका
इस टूर पैकेज का नाम JAIPUR-JODHPUR-JAISALMER-BIKANER-JAIPUR (NJH075)रखा गया है। यात्रा की शुरुआत 9 मार्च 2024 से है। इस टूर पैकेज में होटल, घूमने का खर्चा, खाने पीने का खर्चा सभी शामिल हैं।

टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए IRCTC समय समय पर अपने टूर पैकेज लॉन्च करता रहता है। इन टूर पैकेज के जरिए आप आसानी से ट्रैवल कर सकते हैं। वहीं इस बार IRCTC ने एक नया टूर पैकेज लॉन्च किया है जिसके द्वारा यात्रियों को राजस्थान घुमाया जाएगा। इस टूर पैकेज के जरिये यात्री जोधपुर, जैसलमेर, बीकानेर, जयपुर जैसी जगहों पर घूम सकेंगे। वहीं इस टूर पैकेज का नाम JAIPUR-JODHPUR-JAISALMER-BIKANER-JAIPUR (NJH075)रखा गया है। यात्रा की शुरुआत 9 मार्च 2024 से है। इस टूर पैकेज में होटल, घूमने का खर्चा, खाने पीने का खर्चा सभी शामिल हैं।
IRCTC द्वारा लॉन्च किया गया ये टूर पैकेज 6 दिन और पांच रातों का है। इस में ही राजस्थान की अलग अलग शहरों को घुमाया जाएगा। ये टूर पैकेज राजस्थान की राजधानी यानी कि जयपुर से शुरू होगा।
वही अगर खर्चे की बात की जाए तो प्रति व्यक्ति रु14,845 का खर्चा आ सकता है। इसमें होटल का खर्चा, नाश्ता और परिवहन सभी शामिल हैं। वही डबल बुकिंग पर प्रति व्यक्ति रु14,795 का खर्च आ सकता है और ट्रिपल शेयरिंग पर प्रति व्यक्ति रु14,815 का खर्च आएगा। यदि पांच से 11 साल के बच्चे के लिए बिस्तर खरीदते हैं तो रु13,000 का खर्चा और बिस्तर ना खरीदने और रु12,195 का खर्च आएगा।
यदि आप इस टूर पैकेज की बुकिंग करना चाहते हैं तो आप IRCTC की ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर इस टूर पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं।










