IRCTC लेकर आया है कश्मीर घूमने का सुनहरा मौका
कश्मीर की खूबसूरत वादियाँ बर्फ़ से ढके पहाड़ किसी को भी अपना दीवाना बना सकती है। वहीं हाल ही में आईआरसीटीसी एक टूर पैकेज लेकर आया है, जिसमें की मार्च के महीने में आप कश्मीर घूमने जा सकते हैं।

बात की जाए कश्मीर की तो ये टूरिट्स की सबसे फेवरेट जगह मानी जाती है। जिस तरह से कश्मीर का डेवलपमेंट हो रहा है। उसी तरह से पर्यटकों की संख्या भी यहाँ पर बढ़ती ही जा रही है। कश्मीर को धरती का स्वर्ग भी कहा जाता है। कश्मीर की खूबसूरत वादियाँ बर्फ़ से ढके पहाड़ किसी को भी अपना दीवाना बना सकती है। वहीं हाल ही में आईआरसीटीसी एक टूर पैकेज लेकर आया है, जिसमें की मार्च के महीने में आप कश्मीर घूमने जा सकते हैं।
पैकेज की अवधि– 5 रात और 6 दिन
ट्रैवल मोड- फ्लाइट
डेस्टिनेशन कवर्ड– गुलमर्ग, पहलगाम, श्रीनगर
सुविधा
1. रुकने के लिए होटल की सुविधा दी जाएगी।
2. खाने की सुविधा मिलेगी।
3. आपको यात्रा बीमा की भी सुविधा मिलेगी।
वही अगर खर्चे से बात की जाए तो यदि आप अकेले ट्रैवल कर रहे हैं तो अकेले व्यक्ति के लिए आपको रु58,500 खर्च करने होंगे। वहीं दो लोग पर प्रति व्यक्ति रु49,600 शुल्क लग सकता है। वहीं तीन लोगों के लिए प्रति व्यक्ति रु46,300 खर्च होगा। पांच से 11 साल के बच्चों के लिए बिस्तर लेने पर रु44,000 और बिस्तर न लेने पर रु38,500 खर्च करने पड़ सकते हैं।
आईआरसीटीसी द्वारा लॉन्च किए गए इस पैकेज का यदि आप अभिन दूर होना चाहते हैं तो वो आज ही आईआरसीटीसी की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर बुकिंग करा सकते हैं।











