IRCTC लाया है लद्दाख, घूमने जाने का एक सुनहरा मौका

यदि आप किसी ऐसे जगह पर घूमने जाने का प्लान कर रहे हैं तो आज ये आर्टिकल आपके लिए है। दरअसल आईआरसीटीसी एक नया टूर पैकेज लेकर आया है जिसके द्वारा यात्रियों को लद्दाख की सैर कराई जाएगी

 

फरवरी के जाते ही सर्दियां भी धीरे धीरे जाने लगी है और गर्मियों का मौसम शुरू होने वाला है। लेकिन कुछ ऐसे जगह है जो आपको गर्मी के मौसम में भी सर्दी का अहसास दिला सकती है। और यदि आप किसी ऐसे जगह पर घूमने जाने का प्लान कर रहे हैं तो आज ये आर्टिकल आपके लिए है। दरअसल आईआरसीटीसी एक नया टूर पैकेज लेकर आया है जिसके द्वारा यात्रियों को लद्दाख की सैर कराई जाएगी। इस टूर पैकेज का नाम EXOTIC LADAKH (WMA49) रखा गया है। इस टूर पैकेज के अंतर्गत यात्रियों को लेह, नुबरा घाटी, पैंगोंग झील, शाम घाटी और तुर्तुकी घुमाया जाएगा। इस टूर पैकेज के अंतर्गत छह रातें और 7 दिन शामिल है। यह टूर पैकेज 20 मई 2024 से शुरू होगा और यात्रा फ्लाइट द्वारा करवाई जाएगी।

अगर खर्चे की बात की जाए तो सिंगल बुकिंग आपको महंगी पड़ सकती है। इसलिए एक ग्रुप में जाना फायदेमंद साबित हो सकता है। इस टूर पैकेज की बुकिंग के लिए यदि तीन लोग बुकिंग करवातें हैं तो प्रति व्यक्ति रु58,900 का खर्चा आ सकता है। वहीं दो लोगों की बुकिंग पर प्रति व्यक्ति रु59,500 खर्च आएगा और सिंगल बुकिंग पर रुर64,500 खर्च आएगा।

जानिए टूर पैकेज के जरिए यात्रियों को कौन कौन सी मिलेंगी सुविधाएं?

आईआरसीटीसी द्वारा लॉन्च किए गए इस नए टूर पैकेज के जरिए यात्रियों को कई सुविधाएं मिलेंगी। टूर के दौरान यात्रियों को नाश्ता, दोपहर का खाना और रात का खाना आईआरसीटीसी द्वारा ही उपलब्ध करवाया जाएगा। इसके साथ ही साथ यात्रियों के रहने की व्यवस्था भी आईआरसीटीसी द्वारा ही करवाई जाएगी।

यह भी पढ़ें: दोस्तों के साथ घूमने के लिए ये जगह है बेस्ट

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!