IRCTC ने लॉन्च कर दिया है एक नया टूर पैकेज, कर आइए वियतनाम की सैर

यह टूर 24 अप्रैल से 2024 शुरू होगा और 26 अप्रैल 2024 तक रहेगा और यह लखनऊ से चलाया जाएगा। इस टूर पैकेज के माध्यम से कैंबोडिया और वियतनाम के दक्षिण पूर्व एशियाई देशों के तीन शहरों को घुमाया जाएगा।

 

IRCTC द्वारा कई टूर पैकेज लॉन्च किए जाते हैं जिनमें कि नई नई जगहों पर घुमाया जाता है। एक बार फिर से आईआरसीटीसी ने कम दामों में एक नया टूर पैकेज लॉन्च किया है, जिसके जरिए पर्यटक वियतनाम की सैर कर पाएंगे। यह टूर 24 अप्रैल से 2024 शुरू होगा और 26 अप्रैल 2024 तक रहेगा और यह लखनऊ से चलाया जाएगा। इस टूर पैकेज के माध्यम से कैंबोडिया और वियतनाम के दक्षिण पूर्व एशियाई देशों के तीन शहरों को घुमाया जाएगा।

टूर के दौरान आपको यहाँ की संस्कृति देखने का मौका मिलेगा। टूर का माध्यम उड़ान रहेगा। इस टूर पैकेज के जरिए चार सितारे वाले होटल में रुकने का इंतजाम भी किया जाएगा। वहीं आईआरसीटीसी द्वारा नाश्ता, दोपहर का भोजन और रात का खाने का इंतजाम भी किया जाएगा।

वहीं अगर बात खर्चे की जाए तो इस टूर पैकेज के लिए तीन व्यक्तियों पर प्रति व्यक्ति रु1,47,800 का खर्च आ सकता है। जबकि दो व्यक्तियों के साथ प्रति व्यक्ति रु1,49,100 का खर्च आ सकता है। वही सिंगल बुकिंग पर रु1,84,200 का खर्च आएगा। इसके अलावा यदि बच्चे के लिए बिस्तर खरीदते हैं तो प्रति बचा रु1,26,200 खर्च होगा और बिस्तर ना खरीदने पर रु1,17,500 का खर्च आ सकता है। इस टूर पैकेज में फ्लाइट सफर, चार सितारा होटल, लग्जरी बस, खाना, यात्रा बीमा, वीजा आदि सभी चीजें शामिल रहेंगी। यदि आप इस टूर पैकेज की बुकिंग कराना चाहते हैं तो आज ही आईआरसीटीसी की ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर आप स्वयं बुकिंग कर सकते हैं। यह भी पढ़ें: क्या देखा है आपने कभी मिनी शिमला, जरूर करें एक्सप्लोर

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!