जानिए आखिर कौन से देश है महिलाओं के लिए सबसे सेफ
दुनिया में कुछ ऐसे भी देश मौजूद है, जहाँ की सरकार महिलाओं के लिए काफी ज्यादा अच्छी है। ऐसे में इन देशों में महिलाएं काफी ज़्यादा सेफ महसूस करती है।

महिलाओं को आत्मनिर्भर, सशक्त और निर्भय बनाने के लिए ही महिलाओं को आरक्षण दिया जाता है। वही दुनिया में कुछ ऐसे भी देश मौजूद है, जहाँ की सरकार महिलाओं के लिए काफी ज्यादा अच्छी है। ऐसे में इन देशों में महिलाएं काफी ज़्यादा सेफ महसूस करती है।
यदि आप अपने गर्ल ग्रुप के साथ या फिर सोलो ट्रैवल करना चाहते हैं लेकिन आपके घरवाले आपको एक लड़की होने के कारण कही अकेले या फिर गर्ल ग्रुप के साथ बाहर घूमने की परमिशन नहीं दे रहे हैं क्योंकि वह आपको लेकर काफी ज्यादा चिंतित हैं। तो आज हम आपको कुछ ऐसे देश के बारे में बता रहे हैं जो कि महिलाओं के लिए एकदम सुरक्षित है। दरअसल इन देशों में ज्यादातर सांसद महिलाएं हैं जिसकी वजह से ये देश महिलाओं के लिए काफी ज्यादा सुरक्षित है। तो आइये आपको इन देशों के बारे में बताते हैं।
स्वीडन
दुनिया में कुछ ऐसे विदेश मौजूद है जहाँ पर महिला सांसद काफी ज्यादा है और इन देशों की लिस्ट में सबसे पहला नाम स्वीडन का आता है। यहाँ पर 46% महिलाएं सांसद हैं। यदि लड़कियां कहीं अकेले घूमने का प्लान कर रही हैं तो ये देश उनके लिए एकदम बेस्ट माना जाता है। जहाँ पर आपको घूमने के लिए भी काफी ज्यादा जगह मिल जाएँगी।
दक्षिण अफ्रीका
बात करे दक्षिण अफ्रीका की तो ये घूमने के लिए भी काफी ज्यादा अच्छा है और यहाँ पर महिलाएं भी एकदम सुरक्षित है। यदि आप इतिहास में रुचि रखते हैं, तो दक्षिण अफ्रीका आपके लिए एकदम बेस्ट है। यहाँ पर आपको ऐतिहासिक इमारतें मिल जाएगी। जिन्हें आप देखने के लिए जा सकते हैं। आपको बता दें कि इस स्वीडन की तरह यहाँ पर भी 45% महिलाएं सांसद हैं। आपको यहां पर घूमने के लिए भी कई जगह मिल जाएगी जैसे कि आप यहाँ पर पार्क रेगिस्तान और वाइल्डलाइफ सेंचुरी घूम सकते हैं।
ऑस्ट्रेलिया
खूबसूरती और सुरक्षा दोनों ही मामलों में ऑस्ट्रेलियाई बहुत सही देश है। ऑस्ट्रेलिया में स्थित सभी शहर काफी ज्यादा खूबसूरत और देखने लायक है। आपको बता दें कि ऑस्ट्रेलिया में 38% महिलाएं सांसद हैं। इस हिसाब से यदि महिलाएं अपनी महिला दोस्तों के साथ यहाँ पर घूमने के लिए आना चाहती है, तो यह जगह उनके लिए बेस्ट है।
यह भी पढ़ें: IRCTC लाया है राजस्थान घूमने का एक शानदार मौका













