दिल्ली के नजदीक वाले पुष्कर मेले का बनाएं प्लान ,करे परिवार संग मस्ती

राजस्थान के दुनिया भर में मशहूर पुष्कर मेले का आरम्भ हो चुका है। 18 नवंबर से शुरू हुआ ये मेला 27 नवंबर तक रहेगा ।

राजस्थान के दुनिया भर में मशहूर पुष्कर मेले का आरम्भ हो चुका है। 18 नवंबर से शुरू हुआ ये मेला 27 नवंबर तक रहेगा । हर साल कार्तिक महीने में लगने वाले इस मेले में राजस्थान के नजदीक के ही नहीं बल्कि विश्व भर के टूरिस्ट पहुंचते हैं। अगर आप भी यहां आने की सोच रहे हैं तो जान लें क्या देखने को मिलेगा जो खास होगा।

राजस्थान घूमने का सबसे अच्छा मौसम सर्दियां ही हैं। जब यहां का मौसम घूमने के लिए एकदम सज्य होता है, साथ ही इसी के साथ यहां कई प्रकार के त्यौहार का भी प्रबंध होता है। जैसलमेर, उदयपुर, जोधपुर, जयपुर, बीकानेर जैसी बहुत जगहें हैं, जहां आप घूमने का प्रोग्राम बना सकते हैं। ये जगहें शानदार तो हैं ही, साथ ही अपनी एक अलग क्वालिटी भी समेटे हुए हैं। खानपान, खरीददारी, शाही ठाट-बाट हर प्रकार का मनोरंजन यहां मिलेगा। इस समय राजस्थान के अजमेर में चल रहा है पुष्कर मेला। इसी के साथ आपको बहुत प्रकार और कई कार्यक्रम देखने को मिलेंगे। यदि आप वीकेंड में शहर से बाहर जाने की सोच रहे हैं, तो अजमेर रहेगा परफेक्ट।

इस मेले में आकर आप यहां के लोक नृत्य और संगीत का तो लुफ्त उठा ही सकते हैं साथ ही सितौलिया, लंगड़ी टांग, गिल्ली-डंडा, कबड्डी जैसे बचपन में खेले जाने वाले खेलों को भी खेल सकते हैें। राजस्थान अपने हैंडीक्रॉफ्ट चीज़ों के लिए पुरे विश्व में जाना जाता है, तो इस मेले में हैंडीक्रॉफ्ट बाजार है, जहां से आप घर की सजावट से लेकर रोजाना इस्तेमाल की जाने वाली ढेर सारी अद्भुत चीज़ों की शॉपिंग कर सकते हैं।

22 नवंबर को लगान स्टाइल क्रिकेट मैच का आयोजन होगा। इसी दिन मूंछ प्रतियोगिता भी होगी। जो अलग ही लेवल का मजा है।यहाँ लंबी-लंबी, भिन्न -भिन्न स्टाइल वाली मूंछों के साथ लोग यहां आते हैं और प्रतियोगिता में हिस्सा लेते हैं। पगड़ी बांधने का भी कॉम्पिटिशन होगा। घोड़ों का डांस सबसे खास होगा।

23 नवंबर को ऊंट सजाने और उनकी डांस प्रतियोगिता आयोजित होगी। इसके अलावा राजस्थान के कल्चरल शो का मजा उठा सकेंगे।

 

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!