Uttarakhand में ही नहीं Maharashtra में भी है, फूलो की घाटी photography के लिए बेस्ट place

घूमने के लिए से महाराष्ट्र भी बेहद बेहतर जगह है जहां कई तरह के विक्लप मौजूद हैं लेकिन क्या आप जानते हैं यहां एक फूलों की भी घाटी है।

घूमने के लिए से महाराष्ट्र भी बेहद बेहतर जगह है जहां कई तरह के विक्लप मौजूद हैं लेकिन क्या आप जानते हैं यहां एक फूलों की भी घाटी है। शायद नहीं। जी हां उत्तराखंड में ही नहीं महाराष्ट्र आकर भी आप देख सकते हैं फूलों की घाटी। आइए जानते हैं कहां स्थित है यह जगह और कैसे पहुंच सकते हैं इस लाजवाब जगह पर।

उत्तराखंड में एक ऐसी जगह है, जहां घूमने का सपना लगभग हर घूमने वाले व्यक्ति का रहता है ये जगह है ही इतनी शानदार। इसका नाम है वैली ऑफ फ्लॉवर्स दूर तक फैले रंग-बिरंगे फूलों को एक साथ देखने का मजा ही अलग है। लेकिन यहां घूमने का मौसम जुलाई से सितंबर तक ही होता है और उस दौरान कई बार सीजन की खराबी भी यहां घूमने में अड़चन पैदा कर सकती है। तो अगर आप भी अभी तक किसी न किसी वजह से नहीं बना पाएं हैं वैली ऑफ फ्लॉवर्स का प्लान, तो स्ट्रेस न लें क्योंकि एक फूलों की घाटी महाराष्ट्र में भी है। महाराष्ट्र के सतारा जिले में बसा कास पठार। आइए जानते हैं इस जगह के बारे में ।

कास पठार

सतारा से 24 किमी की दूरी पर बसा कास पठार महाराष्ट्र की सबसे आकर्षित जगहों में से एक है। कास बल्कि फूलों की घाटी है, जहां का नजारा बहुत शानदार होता है। फूलों की घाटी के चलते इस जगह को 2012 में यूनेस्को की वर्ल्ड हेरिटेज साइट की सूची में भी शामिल कर लिया गया था। कास पठार 1200 मीटर की ऊंचाई पर बसा है। बरसात के सीजन में ये जगह फूलों की चादर से घिर जाती है। कास घाटी में लगभग 850 तरह के फूल पाए जाते हैं। जिनमें गुलाबी रंग के बालसम फूलों को भी देखने का मौका मिलता है। इसके अलावा यहां सफेद ऑर्किड, पीले सोंकी, स्मिथिया और सेरोपेजिया जैसे मुश्किल फूल भी मौजूद हैं। ट्रैकिंग करते हुए घाटी के शानदार व्यू को आंखों और कैमरे में कैद करने का मौका मिस न करे।

कास झील

कास झील कास तालाब के नाम से भी जानी जाती है। जो यहां घूमने वाली बेहतर जगह है। ये झील फूलों की घाटी के पास ही स्थित है, तो यहां आकर इस झील को देखना बिल्कुल भी मिस न करें। इस झील से पूरे सतारा शहर में पीने के जल की सप्लाई की जाती है। वैसे बारिश के समय इस झील को देखने का सबसे बेहतर वक्त है।

कैसे पहुंचें?

फ्लाइट से: अगर आप फ्लाइट से यहां आना चाहते हैं, तो सबसे पास के एयरपोर्ट पुणे है। पुणे एयरपोर्ट से आप बस या टैक्सी लेकर कास आ सकते हैं।

ट्रेन से: ट्रेन से आने के लिए सतारा रेलवे स्टेशन के पास आना होगा। स्टेशन से कास की दूरी मात्र 30 किमी. की दूरी पर है। सतारा पहुंचकर बस या टैक्सी लेकर कास पठार पहुंच सकते हैं।

सड़क से: अगर आप रोड से यहां आना चाहते हैं, तो बता दें कि मुंबई या पुणे से यहां पहुंचने में 3 से 5 घंटे का वक्त लग सकता है।

Accherishtey
यह भी पढ़ें: दिल्ली के इंद्रप्रस्थ मेट्रो स्टेशन के पास दो गाड़ियों में टक्कर, 2 की मौत, 2 घायल

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!