दिल्ली में अब बसों का सफर भी होगा आरामदायक, जल्द आ रही है ये स्कीम

राजधानी दिल्ली में लोगों का ऑफिस जाना या कही और जाना जल्द ही, अब और आसान होने वाला है। बस औप्रेटर्स को Premium बस सर्विस देने का मौका मिलेगा

राजधानी दिल्ली में लोगों का ऑफिस जाना या कही और जाना जल्द ही, अब और आसान होने वाला है। इसका कारण ये है कि अब ट्रैन की तरह, सीटी मोबाइल ऐप के माध्यम से आप बस की टिकट भी आसानी से बुक कर पाएंगे।

दरअसल, दिल्ली सरकार App Based Premium Bus Aggregator Scheme लानें वाली है। आपकों बता दे कि इस स्कीम के तहत Private यानी नीजि बस औप्रेटर्स को Premium बस सर्विस देने का मौका मिलेगा।

इस योजना पर काम फिलहाल अंतिम चरण में है। तो वहीं दिल्ली के ट्रांसपोर्ट मंत्री कैलाश गहलोत के अनुसार ये स्कीम अक्टूबर में लॉन्च हो सकती है। उनका कहना है कि इस स्कीम का खास मक्सद प्राइवेट कारों के माध्यम से होने वाली इंटर सीटी ट्रिप्स को कम करना है।

साथ ही इस स्कीम के कारण डेली कार यूजर्स की पार्किंग समस्या भी खत्म हो जाएगी, और उनकी कार ट्रैफिक में भी फसना कम होगी। बता दे कि ये योजना उन लोगों के लिए है जो प्रीमियम बस सर्विस के लिए पैसे देने को तैयार है।

लेकिन इस स्कीम के बाद बस ओप्रेटर्स को यात्रियों को बेहद सुविधाजनक सर्विस देनी होगी और उनका सफर आरामदायक बनाना होगा। आइए बतातें है कि इस प्रीमियम बस सर्विस में क्या कुछ खास होने वाला है। दिल्ली में प्राइवेट ओप्रेटर्स ये सर्विस मुहैया कराएंगे।

लेकिन ट्रांसपोर्ट विभाग की ओर से तय किए गए नियमों का पालन करना जरूरी होगा। इसके अलावा उन्हें, ऑपरेटर्स को मोबाइल ऐप के जरिए रूट की पूरी जानकारी देनी होगी।

जैसे नए रूट की शुरूआत करने से पहले या पुराने को खत्म करने से पहले ट्रांसपोर्ट विभाग को बताना होगा। आपकों बता दे कि उस मोबाइल ऐप पर बस का किराया भी दिखाया जाएगा।

साथ ही इस सुविधा के ऑपरेटर को ऐसा मैकेनिज्म तैयार करना होगा जिससे यात्री अगर शिकायत करना चाहे तो आसानी से कर सकें।

वहीं, अगर किसी को भी इस प्रिमीयम बस सर्विस की टिकट बुक करनी है तो वो केवल मोबाइल ऐप और वेब-बेस्ड एप्लीकेशन के जरिए ही मिलेंगे, फिजिकल टिकट्स जारी किए जाएंगे।

ये बसें पहले से तय बस क्यू शेल्टर से यात्रियों को पिक-अप एंड ड्रॉप करेंगी। बतातें चले कि दिल्ली में लगभग 42,00000 लोग बस से रोजाना सफर करते है। लेकिन दिल्ली की बस से मिलने वाली सर्विस International Standards वाली फिलहाल नहीं है। शायद इसी कारण से लोग अपने निजी वाहनों को छोड़ के बस से सफर करना पसंद नहीं करते है।

इस योजना को शुरू करने की घोषणा मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पिछले साल ही कर दी थी। तबसे दिल्ली सरकार का हालियां मकसद यही है कि लोग अपनी निजी गाड़ियों को छोड़कर पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करें।

इसी के साथ अब देखना ये होगा कि सरकार द्वारा लाई जा रही इस स्कीम का असर राजधानी दिल्ली में क्या होगा? क्या दिल्ली में लोगों को ट्रैफिक की बड़ी समस्या से निजात पिल पाएगा?

Accherishtey

ये भी पढ़े: DU की नौकरी से निकाले गए एडहॉक टीचर ने कि खुदकुशी, टीचर्स-स्टूडेंट्स ने किया प्रदर्शन

Tez Tarrar News

Aanchal Mittal

आँचल तेज़ तर्रार न्यूज़ में रिपोर्टर व कंटेंट राइटर है। इन्होने दिल्ली के सोशल व प्रमुख घटनाओ पर जाकर रिपोर्टिंग की है व अपनी कवरेज में शामिल किया है। आम… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!