रेल यात्रियों को मिली रेलवे की सौगात, अब ट्रेन में उठा सकेंगे ये बड़ा फायदा
भारतीय रेल अपने यात्रियों की यात्रा को और भी ज्यादा सुवाधाजनक बनाने के लिए आए दिन नए तरीकों की तलाश करती ही रहती है।

भारतीय रेल अपने यात्रियों की यात्रा को और भी ज्यादा सुवाधाजनक बनाने के लिए आए दिन नए तरीकों की तलाश करती ही रहती है। इसी को लेकर, एक बार फिर भारतीय रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है।
लेकिन अभी ये सुविधा कुछ ही ट्रेनों में मिल पाएगी। हालांकि बाद में इस सुविधा को बढ़ाया जाएगा और धीरे धीरे सभी ट्रेनों में इसकी शुरूआत होगी।
आपकों बता दे कि भारतीय रेलवे के इस फैसले के मुताबिक अब लोग चलती ट्र्रेन में वेंडर से सामान खरीद कर उसका ऑनलाइन भुगतान कर पाएंगे।
ऐसें में इस सुविधा से यात्रियों का छुट्टे पैसे ना होने की समस्या भी खत्म हो जाएगी। ये बात तो सबको ही पता है कि ट्रेन में यात्रा के दोरान खुले पैसे ना होने पर कितनी परेशानी होती है।
साथ ही कोई भी सामान खरीदना एक आफत सा बन जाता है। जिसके चलते यात्रियों के साथ साथ सामान बेचने वाले वेंडर को भी मुश्किल होती है।
इन्हीं परेशानियों को देखते हुए रेलवे भारतीय रेल ने इस नई सुविधा की पहल की है। बताते चले कि यात्रियों को अभी कुछ ही ट्रेनों में ये सुविधा दी जाएगी।
वहीं आईआरसीटीसी के मध्य से पूर्व मध्य रेलवे में चलने वाली 10 से भी ज्यादा ट्रेनों में डिजिटल पेमेंट की सुविधा की शुरुआत कर दी गई है।
इसमें संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस, पटना एर्नाकुलम, पटना कोटा, सुविधा एक्सप्रेस, अर्चना एक्सप्रेस, रांची जनशताब्दी और श्रमजीवी एक्सप्रेस जैसी ट्रेनें शामिल है।
ये भी पढ़े: पूरे देश में लागू हुए टोल नियम, इतने किलोमीटर के अंदर होगा सिर्फ़ 1 प्लाजा










