राष्ट्रीय राजधानी पहुंचने वाले है रैपिड रेल के डिब्बे, घंटों का सफर अब होगा इतने में तय
दिल्ली में मेट्रो और अन्य सुवाधिओं का काम तेज़ी से चल रहा है। इसी के साथ दिल्ली से मेरठ तक चलने वाली रैपिड रेल का भी काम तेज़ी से चल रहा है।

दिल्ली में मेट्रो और अन्य सुवाधिओं का काम तेज़ी से चल रहा है। इसी के साथ दिल्ली से मेरठ तक चलने वाली रैपिड रेल का भी काम तेज़ी से चल रहा है।
ऐसें में रैपिड रेल का एक ट्रेन सेट सड़क के रास्ते गाज़ियाबाद होते हुए दिल्ली पहुंचने वाला है। जानकारी के अनुसार, ट्रेन सेट को ट्रक पर लादकर गाज़ियाबाद पहुंचाया गया है।
बता दे कि 2023 तक पहले फेज में इस रेल का संचालन भी शुरू हो सकता है। रेपिड रेल की तस्वीरें भी पूरे सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रही है।
दरअसल, इस ट्रैन को सराय काले खां- गाज़ियाबाद – मेरठ कॉरिडोर पर चलाए जाने वाला है। आपकों बता दे कि ये रैपिड रेल तेज़ रफ्तार से दौड़ने वाली है।
जिसके चलते यात्रियों को भी काफी आसानी होगी। जानकारी के मुताबिक, इस रेल को ज्यादा से ज्यादा 180 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलाया जा सकता है।
वहीं औसत ये एल 100 किमी प्रति घंटे कि रफ्तार से दौड़ने वाली है। इसके अलावा, रेल से 60 मिनट में दिल्ली से मेरठ का सफर तय किया जा सकता है जिसके बीच में यात्री खूबसूरत नज़ारों का भी आनंद ले सकते हैं।
ये भी पढ़े: दिल्ली और हरियाणा तक बनने जा रहा है यह शानदार हाईवे, जानें इसकी खासियत