2 दिन का समय निकालकर घूम लीजिए उत्तर प्रदेश की यह जगह
यदि आप भी समय की कमी होने के कारण कहीं भी घूमने के लिए नहीं जा पाते हैं और ना ही अपने परिवार व बच्चों के साथ समय बिता पा रहे है तो आज हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहाँ पर आप 2 दिन में भी घूमकर वापस घर आ सकते हैं।

आखिर घूमना फिरना किसे नहीं पसंद होता, लेकिन इस भागदौड़ भरी दुनिया में लोग इतना ज्यादा फंस चूके हैं कि वह अपने लिए समय ही नहीं निकल पाते हैं। यदि आप भी समय की कमी होने के कारण कहीं भी घूमने के लिए नहीं जा पाते हैं और ना ही अपने परिवार व बच्चों के साथ समय बिता पा रहे है तो आज हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहाँ पर आप 2 दिन में भी घूमकर वापस घर आ सकते हैं। आइये आपको इन जगहों के बारे में बताएं।
वृन्दावन
यदि आप उत्तर प्रदेश में रहते हैं तो आप वृन्दावन आसानी से घूमने के लिए जा सकते हैं। यमुना नदी के किनारे पर ये शहर स्थित है और यह स्थान भगवान कृष्ण जी के भक्तों से भरा हुआ है। दरअसल वृंदावन को भगवान श्रीकृष्ण की भूमि माना जाता है। कहा जाता है कि कृष्ण जी का बचपन यहीं पर बीता था। यदि आप अपने परिवार के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करना चाहते हैं और कुछ सुकून के पल बिताना चाहते हैं तो यह जगह इसके लिए एक दम बेस्ट है।
लखनऊ
उत्तरप्रदेश की राजधानी यानी के लखनऊ काफी मशहूर है। लखनऊ को नवाबों की नगरी भी कहा जाता है और यहाँ पर मिलने वाले कबाब तो काफी ज्यादा फेमस हैं, जिन्हें खाने के लिए लोग काफी दूर दूर से आते हैं। लखनऊ अपने इतिहास, साहित्य और संस्कृति के लिए मशहूर हैं। यदि आप लखनऊ घूमने आ रहे हैं तो आपको पुराना लखनऊ जरूर घूमना चाहिए। पुराने लखनऊ की गलियों व बिरियानी की दुकानें लोगों को अपनी तरफ आकर्षित कर ही लेती है। यदि आप अपने परिवार के साथ कही घूमने जाने का प्लान कर रहे हैं तो आप लखनऊ को एक्सप्लोर कर सकते हैं।
अयोध्या
अयोध्या को राम की नगरी माना जाता है जो कि सरयू नदी के किनारे पर स्थित है। अयोध्या हिंदुओं के पवित्र शहरों में से एक है। दरअसल जैन धर्म के 24 तीर्थंकरों में से चार तीर्थकारों का जन्मस्थान है और इसलिए हिंदुओं के साथ साथ जैन धर्म के लोगों के लिए भी अयोध्या काफी ज्यादा महत्वपूर्ण जगह है। आपको अयोध्या में घूमने के लिए कई जगह मिल जाएँगी।
यह भी पढ़ें: IRCTC के इस नए टूर पैकेज के जरिए करिए गुवाहाटी की सैर









