झरखंड की कुछ ऐसी जगहें है ,जो himachalऔर uttarakhand से कम नहीं

झारखंड दो शब्दों झार और खंड से मिलकर बना है। झार का मतलब होता है जंगल और खंड का मतलब जमीन तो झारखंड का मतलब होता है वन की जमीन।

झारखंड दो शब्दों झार और खंड से मिलकर बना है। झार का मतलब होता है जंगल और खंड का मतलब जमीन तो झारखंड का मतलब होता है वन की जमीन। इस जगह भी बसती है बेहद सुंदरता बस लोगों को इस बारे में उतना अभी पता नहीं है। आइए जानते हैं झारखंड के अंदर घूमने वाली जगहों के बारे में।

घूमने-फिरने की प्लानिंग के समय शायद ही कोई झारखंड जाने के बारे में सोचता होगा क्योंकि अधिकतर लोग यहां फैली सुंदरता से बेखबर हैं। जबकि यहां ऐसी बहुत सारी जगहें हैं, जहां पहुंचकर आपको उत्तराखंड और हिमाचल की वादियों में होने का अनुभव होता है। 15 नवंबर को झारखंड दिवस मनाया जाता है। साल 2000 बिहार से अलग होकर यह एक भिन्न राज्य बना था। झारखंड भारत के उत्तरपूर्वी भाग में बसा हुआ है। अगली छुट्टियों में आप झारखंड की इन जगहों को एक्सप्लोर करने का प्लान बना सकते हैं।

रांची

रांची सिर्फ झारखंड की राजधानी ही नहीं है, बल्कि यहां का तीसरा सबसे प्रमुख भाग है। उदयपुर को ही नहीं रांची को भी ‘झीलों का शहर’ कहा जाता है। इस शहर में बड़ी बिल्डिंगों के साथ ही हरियाली भी बहुत है। यहां पर घूमने वाली जगहों की भी कोई कमी नहीं। यहां के फेमस घूमने वाले स्थान जैसे गोंडा हिल, रॉक गार्डन, बिरसा जैविक उद्यान, टैगोर हिल, मैक कलुस्किगंज और आदिवासी म्यूजियम मौजूद हैं। इसी के साथ ही यहां झरने भी हैं। जहां बैठकर आप बिना किसी परेशानी के क्वॉलिटी टाइम बिता सकते हैं। पांच गाद्य यहां का सबसे शानदार झरना है। जब ये झरना पांच धाराओं से मिलकर गिरता है , तो किसी लाजवाब पेंटिंग जैसा लगता है।

हजारीबाग

झारखंड के घूमने वाली जगहों में पहला नंंबर हजारीबाग का आता है। हजारीबाग का मतलब है हजार बागों वाला, तो यहां आकर आप हजारीबाग झील, कैनेरी पहाड़, वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी, सूर्यकुण्ड, इचाक जैसी बहुत जगहों की सैर कर सकते हैं। हजारीबाग में हरियाली से भरे पहाड़ भी देखने को मिलते हैं, जो उत्तराखंड और हिमाचल की याद दिलाते हैं। बहुत सारे पहाड़ों के साथ झील भी है और उसके पास पिकनिक स्पॉट बनाया गया है।

नेतरहाट

नेतरहाट, झारखंड की सबसे शानदार जगह हैं। जो प्रकर्ति प्रेमियों को बहुत पसंद आएगी। वैसे भी साल के अधिकतर महीने ये सैलानियों से भरी रहती है। ये जगह समुद्र ताल से 1128 मीटर की ऊंचाई पर बसा है। नेतरहाट में पर्यटन वाली जगहों की कोई कमी नहींं। यहां आकर भी आप झरने देख सकते हैं। झरनों से सनसेट और सनराइज का बेहतरीन नजारा देखने को मिलता है। यहां घाघरी झरना, कोयल नदी भी जरूर देखें। नेतरहाट पहुंचने का मार्ग भी बहुत शानदार है।

Accherishtey
यह भी पढ़ें: दिल्ली के इंद्रप्रस्थ मेट्रो स्टेशन के पास दो गाड़ियों में टक्कर, 2 की मौत, 2 घायल

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!