ये रहे भारत के बेस्ट हिल स्टेशन डेस्टिनेशन, जरूर करें एक्सप्लोर
यदि इस गर्मी से छुटकारा पाने के लिए आप किसी ठंडी जगह जाने का विचार कर रहे है, तो आज हम आपको कुछ ऐसे हिल स्टेशन्स के बारे में बताने जा रहे हैं जहाँ पर आपको ठंड का अहसास हो सकता है।

अब सर्दियां भी जाने लगी है और गर्मियों का मौसम शुरू होने लगा है, यदि इस गर्मी से छुटकारा पाने के लिए आप किसी ठंडी जगह जाने का विचार कर रहे है, तो आज हम आपको कुछ ऐसे हिल स्टेशन्स के बारे में बताने जा रहे हैं जहाँ पर आपको ठंड का अहसास हो सकता है।
औली
औली एक काफी ही खूबसूरत जगह है। ये जगह सेब के बाग और पेड़ों व पहाड़ों से घिरी हुई है और तो और यहाँ पर दुनिया की सबसे बड़ी झील भी स्थित है, जिसे देखने के लिए लोग काफी दूर दूर से आते हैं। यदि आपको एडवेंचर्स इक्विटीज का शौक है, तो आप यहाँ पर ट्रैकिंग भी कर सकते हैं।
जिभी
हिमाचल प्रदेश में स्थित जिभी नामक ये जगह घूमने के लिहाज से काफी ज्यादा खूबसूरत है। यहाँ पर आपको हरियाली के साथ साथ जंगल, झील, पर्वत देखने को मिलेंगे जो कि यहाँ की सुंदरता को और भी ज्यादा बढ़ा देती है। यह जगह झीलों और मंदिरों के लिए काफी ज्यादा मशहूर है।
कुफरी
शिमला से 16 किलोमीटर की दूरी पर कुफरी स्थित है। यदि आप शिमला घूमने के लिए जा रहे हैं तो आपको कुफरी भी जरूर एक्सप्लोर करना चाहिए। ये काफी खूबसूरत जगह है। यहाँ पर बर्फ़ से भरे ढके हुए पहाड़ पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं।









