इस Christmas और New Year पर, दिल्ली की इन पास की जगहों पर करें सैर
वक्त आ गया है 2021 को अलविदा कहने का और 2022 का स्वागत करने का! क्रिसमस (Christmas 2021) का त्यौहार काफी नज़दीक है

वक्त आ गया है 2021 को अलविदा कहने का और 2022 का स्वागत करने का! क्रिसमस (Christmas 2021) का त्यौहार काफी नज़दीक है। ऐसे में यह बात तो तय है कि दिल्लीवाले ज़रूर कही ना कहीं बाहर जाने की प्लानिंग कर रहे होंगे।
साथ ही कुछ लोग ऐसे भी होंगे जिन्हें बिल्कुल समझ नहीं आ रहा होगा कि आखिर क्रिसमस से लेकर न्यू ईयर (New Year 2022) तक की इन छुट्टियों का कहा प्लान किया जाए।
तो आइए बात करते है कुछ ऐसी डेस्टिनेशंस के बारे में जहां आप अपने घरवालों या दोस्तों के साथ जाकर अपनी क्रिसमस और न्यू ईयर की छुट्टियां सेलिब्रेट कर सकते हैं और अपने नए साल को खास बना सकते हैं।
लैंसडाउन (Lansdowne):
उत्तराखंड में स्थित लैंसडाउन एक बहुत ही खूबसूरत और लाजवाब हिल स्टेशन है। जो अपनी शांती और सुकून भरे वातावरण के लिए मशहूर है। लैंसडाउन में आप बर्फ से ढके पहाड़ो के शानदार दृश्यों के साथ जंगल में कैंपिंग और लंबी पैदल यात्रा का भी आनंद उठा सकते हैं।
लैंसडाउन, दिल्ली से केवल 260 किलोमीटर दूर है। यहां आप बाय रोड के साथ-साथ ट्रैन से भी आसानी से जा सकते हैं। लैंसडाउन का सबसे नज़दीकी रेलवे स्टेशन कोटद्वार है, जोकि सिर्फ 40 किलोमीटर दूर स्थित है।
तीर्थन (Teerthan):
तीर्थन हिमाचल प्रदेश में स्थित एक बहुत ही खूबसूरत गांव है, जो ऑफबीट यात्रियों के लिए क्रिसमस और न्यू ईयर की छुट्टियां बिताने का एक अच्छा ऑप्शन है। सेरोलसर झील, देवी नागिन मंदिर, ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क, और जालोरी व्यूपॉइंट तीर्थन के कुछ प्रमुख पर्यटक स्थल हैं।
दिल्ली से तीर्थन 550 किलोमीटर दूर स्थित है, और यहां जाने का सबसे अच्छा तरीका सड़क मार्ग है।
मुक्तेश्वर (Mukteshwar):
दिल्ली के करीब सबसे पसंदीदा जगहों में से एक है मुक्तेश्वर। यह उत्तराखंड के नैनीताल डिस्ट्रिकट में स्थित एक छोटा सा शहर है। हिमालय के शानदार नज़ारे और कैंपिंग का ऑप्शन इस जगह को और भी खूबसूरत बनाता है।
दिल्ली से मुक्तेश्वर जाने का सबसे अच्छा तरीका सड़क मार्ग है। हालांकि, आप ट्रैन से काठगोदाम तक जा सकते हैं और फिर वहां से 73 किलोमीटर का रास्ता टैक्सी से कवर कर सकते हैं।













