कम पैसे में ,भारत की ये जगह न्यू ईयर पार्टी के लिए है बेस्ट

क्रिसमस के बाद लोग न्यू ईयर की तैयारी करने लगेंगे, एक दूसरे से यही पूछने लग जाएंगे कि न्यू ईयर का क्या प्रोग्राम है?

क्रिसमस के बाद लोग न्यू ईयर की तैयारी करने लगेंगे, एक दूसरे से यही पूछने लग जाएंगे कि न्यू ईयर का क्या प्रोग्राम है? अगर आप भी अपने दोस्तों से यही पूछ रहे हैं, तो उनसे पूछने की जगह , उन्हें इस लेख में बताई गई जगहों के ऑप्शन दें।

क्या पता वो भी आपके साथ 3 से 4 ट्रिप पर निकल जाएं। चलिए आपको फिर भारत की कुछ बढ़िया जगहों के बारे में बताते हैं, जहां की यात्रा आपको हमेशा याद रहेगी।

गोवा

इससे दिलचस्प बात और क्या होगी कि आप गोवा में नया साल मन रहे है । सिर्फ यहां की नाइटलाइफ़ का लुफ्त लेने के लिए ही लोग यहां पर आते हैं। अगर आप भी कुछ ऐसी ही दिलचस्प और खुलकर मस्ती करने वाली जगहें देख रहे हैं, जहां आप और आपके दोस्त जगह को देखकर थोड़ा भी उदास न हो ,तो आपको नए साल के लिए गोवा प्लान करना चाहिए। यहां घूमने के लिए एक व्यक्ति की कीमत 5 हजार से 7 हजार पड़ेगी।

कसोल, हिमाचल प्रदेशA Beginner's Detailed Travel Guide To Kasol | WanderOn

क्या आप भी अच्छी न्यू ईयर पार्टी की तलाश में हैं? तो जल्दी से भारत के इस स्वर्ग में घूमने के लिए आज ही प्रोग्राम बना लीजिए, क्योंकि ऐसी जगह को देखने का मौका, वो भी ऐसे खास मौके पर बेहद कम मिलता है। यहां पे हिप्पी कैफे लोगों का दिल जीत लेते हैं, और बाहर दिखती पहाड़ों की सुंदरता लोगों को वहां कुछ और दिन रुकने के लिए मजबूर कर देती है। यहां आप खीरगंगा ट्रैक के लिए जा सकते हैं, मलाणा गांव घूम सकते हैं।

पोंडिचेरीMust Visit Places In Pondicherry

समुद्र किनारो पर बाइक चलाने से लेकर रूफटॉप कैफे में जाने तक, पांडिचेरी में करने के लिए बहुत चीजें है जो इसे एक ड्रीम डेस्टिनेशन बनाती हैं। यहां की फ्रांसीसी औपनिवेशिक शैली की बिल्डिंग , लोगों को यहां घूमने के लिए अपनी और खींचती हैं, खासकर ये जगह न्यू ईयर और क्रिसमस के लिए बहुत ही खास लगती हैं। यहां की शांति के कारण से पांडिचेरी भारत में नए साल की पार्टी मनाने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक है। यहां एक व्यक्ति खर्चा लगभग 3 हजार से 5 हजार के आसपास पड़ेगा।

जयपुर, राजस्थान8 Places to Visit in Jaipur in 2 Days for a Cultural Detox in 2023

जयपुर भारत में बहुत अच्छा न्यू ईयर पार्टी डेस्टिनेशन है। इस रंगीन और शोर -शराबे वाले शहर के साथ आप २०२३ को गुडबाय कह सकते हैं। जयपुर अपने राजसी महलों और किलों के लिए सबसे अधिक जाना जाता है, यहाँ के कुछ उत्सव स्थलों में लोहागढ़ किला रिज़ॉर्ट, और नाहरगढ़ किला मौजूद है। एम्बर पैलेस, हवा महल और सिटी पैलेस जयपुर की कुछ लाजवाब जगहें हैं, जिन्हें आपको न्यू ईयर के दौरान जरूर देखना चाहिए। जयपुर ट्रिप आपको एक व्यक्ति 6 हजार से 8 हजार के मध्य पड़ता है।

मनाली, हिमाचल प्रदेशExotic Manali Tour Package by Volvo from Delhi starting @6500

न्यू ईयर मनाने की बात आए और मनाली डिस्कस न हो , ऐसे कैसे हो सकता है! तिब्बती मठ, वन विहार, वशिष्ठ मंदिर, आदि मनाली की रौनक को छार चाँद लगा देते है। यहां के पहाड़ों पर शामिल डीजे नाइट बहुत ही लाजवाब लगती है। ठंडी-ठंडी हवा के साथ डीजे का लुफ्त लेना अपना अलग ही एक्सपीरियंस है। पैराशूटिंग, पैराग्लाइडिंग और स्केटिंग करते हुए आप मनाली में मजे कर सकते हैं और इस नए साल में शांति और सुकून पाने के लिए मणिकरण साहिब के शानदार गुरुद्वारा में जा सकते है। मनाली ट्रिप एक व्यक्ति 4 हजार से 5 हजार के मध्य आपको पड़ेगा।

उदयपुर, राजस्थानUdaipur - Wikipedia

झीलों की नगरी, उदयपुर में अगर आप नया साल प्लान करते हैं, तो समझ जाइये आपका ये नए साल का सेलिब्रेशन हमेशा याद रहने वाला है। जगमगाती झील और सूर्यास्त का शानदार व्यू , साथ ही बढ़िया मौसम लोगों का दिन बना देता है। भारत में एक लोकप्रिय टूरिस्ट प्लेस होने के नाते, उदयपुर हर तरह के बजट पर घूमने वाले शहरों में से एक है। इसके अलावा आप यहां पब और क्लब में भी बभूत मजे कर सकते हैं। उदयपुर घूमने का खर्चा आपको 6 हजार से 10 हजार के करीब होगा।

Accherishtey
यह भी पढ़ें: दिल्ली के इंद्रप्रस्थ मेट्रो स्टेशन के पास दो गाड़ियों में टक्कर, 2 की मौत, 2 घायल

 

 

 

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!